John McClain Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत बुरी खबर सामने आई है. यहां, इंडस्ट्री के दिग्गज सिंगर और दिवंगत स्टार माइकल जैक्सन के करीबी जॉन मैक्लेन का निधन हो गया है. माइकल जैक्सन की ईस्टेट के को-एग्जीक्यूटर जॉन मैक्लेन ने 71 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है. बताया जा रहा है कि जॉन मैक्लेन पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे. इस लंबी बीमारी के चलते उनकी मौत हुई है. जॉन मैक्लेन के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक का लहर दौड़ पड़ी है. कई बड़ी और दिग्गज हस्तियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धाजलि दे रही हैं.

जॉन मैक्लेन की मौत

खबरों के मुताबिक, जॉन मैक्लेन की मौत लंबी बीमारी के बाद हुई. कुछ रिपोर्टों में बताया गया है कि जब से जॉन मैक्लेन गिरे थे, तब से ही वो लगातार अपनी हेल्थ को लेकर परेशान थे. हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर ये नहीं बताया गया है कि उनका आखिर निधन कैसे हुआ. म्यूजिक इंडस्ट्री में जॉन मैक्लेन पर्दे के पीछे के सबसे टैलेंटेड आर्टिस्ट एक माने जाते थे. उन्होंने माइकल जैक्सन के परिवार के लोगों समेत कई आर्टिस्ट के करियर को नया आकार देने का काम किया है.

---विज्ञापन---

जॉन मैक्लेन को दी गई श्रद्धाजलि

जॉन मैक्लेन के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके निधन की खबर के बाद, माइकल जैक्सन के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धाजलि दी गई. जिसमें जॉन मैक्लेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, 'माइकल जैक्सन और जॉन मैक्लेन का रिश्ता टीनेज में शुरू हुआ और माइकल की आखिरी सांस तक चलता रहा. माइकल के निधन के बाद जॉन मैक्लेन, जॉन ब्रांका के साथ, माइकल की ईस्टेट के को-एग्जीक्यूटर बने. अब अत्यंत दुख के साथ, ईस्टेट की टीम जॉन मैक्लेन के निधन की खबर शेयर कर रही है. धरती पर उनकी कमी महसूस होगी, लेकिन हम आशा करते हैं कि वो और माइकल एक फिर एक-दूसरे से मिल गए हो.'