Singer Dolly Parton Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां, इंडस्ट्री की फेमस कंट्री आइकन सिंगर डॉली पार्टन का निधन हो गया है. हॉलीवुड को 'जोलीन', 'कोट ऑफ मेनी कलर्स' और 'आई विल ऑलवेज लव यू' जैसे क्लासिक गाने देने वाली सिंगर डॉली पार्टन ने 80 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. उनके निधन की जानकारी उनके भतीजे और सिक्योरिटी चीफ ब्रायन सीवर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनके निधन पर शोक जताया और उनके सम्मान में एक हफ्ते तक अमेरिका में झंडा आधा झुके रखने का आदेश दिया है.

सिंगर डॉली पार्टन के निधन की खबर

दिग्गज सिंगर के भतीजे ने दिवंगत सिंगर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए. वीडियो में उन्होंने कहा, 'मेरा नाम ब्रायन सीवर है, मैं कैसी पार्टन का बेटा हूं और मैं पार्टन और ओवेन्स परिवार की ओर से अपनी मौसी डॉली रेबेका पार्टन डीन के निधन की घोषणा कर रहा हूं. वह एक पीढ़ी के लिए बहन, नानी और अगली पीढ़ी के लिए गिगी थीं. यह वीडियो घोषणा कुछ ऐसी है जो डॉली ने मुझसे कई साल पहले करने को कहा था.' सीवर ने आगे कहा, 'यह एक सम्मान की बात है, एक ऐसा सम्मान जो असीम गर्व और गहरे दुख से भरा है. लेकिन दुख हमारा है, डॉली का नहीं. डॉली ने रोशनी में अपना जीवन बिताया है और अब वह यीशु की गोद में है. जहां वो कार्ल, अपने माता-पिता और कई अलग-अलग तरह के लोगों से मिलेंगी.'

---विज्ञापन---

डोनाल्ड ट्रंप ने जताया शोक

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कंट्री म्यूजिक की दिग्गज सिंगर डॉली पार्टन के निधन पर शोक व्यक्त किया. इसके साथ उन्होंने घोषणा की कि डॉली पार्टन के सम्मान में पूरे अमेरिका में एक हफ्ते के लिए अमेरिकी ध्वज को आधा झुका दिया जाएगा. डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी घोषणा की. उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'यह बताते हुए मुझे बहुत दुख हो रहा है कि डॉली पार्टन, जो अब तक की सबसे महान कंट्री गायिकाओं में से एक थीं, का निधन हो गया है. यह लाखों लोगों के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है. उनके जैसी कोई नहीं थी और न कभी होगी. उनके सम्मान में, मैं आज शाम 6.00 बजे से शुरू होकर एक हफ्ते के लिए पूरे अमेरिका में अमेरिकी ध्वज को आधा झुका रहा हूं. शांति से आराम करो, डॉली! दुनिया तुम्हें प्यार करती है.'

कैसे हुआ सिंगर का निधन?

AP रिपोर्ट के अनुसार, डॉली पार्टन के निधन का कैंसर के कारण से हुआ है. हाल ही में उनके प्रतिनिधियों की तरफ से जारी किए गए एक ऑनलाइन बयान में बताया गया कि डॉली पार्टन को कुछ समय पहले कैंसर का पता चला था और वह इस बीमारी से जूझ रही थीं. प्रतिनिधियों ने अपने बयान में कहा कि डॉली पार्टन का कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है. पीपुल मैगजीन ने बताया कि डॉली पार्टन ने कैंसर से कुछ समय तक संघर्ष किया और अपने परिवार से घिरी हुए वेंडरबिल्ट-इंग्राम कैंसर सेंटर में उनका निधन हो गया.

---विज्ञापन---