हॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर कंट्री सिंगर डॉली पार्टन के निधन की खबर ने दुनियाभर के संगीत प्रेमियों को दुखी कर दिया है. 80 साल की उम्र में डॉली ने दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी शोक जताया और अमेरिका का झंडा एक हफ्ते तक आधा झुका रखने की घोषणा की. ट्रंप ने डॉली को ऐसी शख्सियत बताया, जिनके जैसा न कोई था और न ही कोई होगा.

6 साल की उम्र में लिखा पहला गाना

डॉली पार्टन के लिए संगीत सिर्फ करियर नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी का हिस्सा था. उन्होंने महज 6 साल की उम्र में अपना पहला गाना लिखा था. 10 साल की उम्र तक वह टीवी पर नियमित रूप से परफॉर्म करने लगी थीं और 11 साल की उम्र में अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया था. महज 16 साल की उम्र में उन्होंने प्रोफेशनल सॉन्ग राइटर के तौर पर काम शुरू कर दिया था.

---विज्ञापन---

डॉली का 60 साल का रहा लंबा करियर

करीब 60 साल लंबे करियर में डॉली ने 49 स्टूडियो एल्बम दीं और 3000 से ज्यादा गाने लिखे. वह सिंगर होने के साथ-साथ शानदार कंपोजर और लिरिस्टिक भी थीं. उन्हें अपने करियर में 11 ग्रैमी अवॉर्ड मिले.

12 भाई-बहनों में चौथे नंबर पर थीं

डॉली का बचपन बेहद साधारण और आर्थिक तंगी में बीता. वह 12 भाई-बहनों में चौथे नंबर पर थीं. उनके पिता परिवार का पेट पालने के लिए खेतों और कंस्ट्रक्शन साइट्स पर मजदूरी करते थे. मुश्किल हालात के बावजूद डॉली ने संगीत का सपना नहीं छोड़ा और अपनी मेहनत के दम पर दुनिया में अलग पहचान बनाई.

---विज्ञापन---

करोड़ों की संपत्ति छोड़ गईं डॉली

कभी गरीबी में पली-बढ़ीं डॉली ने अपनी मेहनत से करोड़ों की संपत्ति बनाई. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ करीब 450 करोड़ रुपये थी. उन्होंने 1966 में कार्ल थॉमस से शादी की थी और दोनों का रिश्ता करीब पांच दशक तक चला. हालांकि दुखद बात यह है कि डॉली कभी मां नहीं बन पाईं.

भारत आने की इच्छा रह गई अधूरी

डॉली पार्टन का भारत से भी खास जुड़ाव था. उन्होंने कई इंटरव्यू में भारत आने की इच्छा जाहिर की थी. रोलिंग स्टोन इंडिया से बातचीत में उन्होंने बताया था कि वह हमेशा भारत जाना चाहती थीं, लेकिन उन्हें यहां आने का कभी मौका नहीं मिल सका. अफसोस उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो पाई.

---विज्ञापन---

इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका

उनका भारत से प्यार इसी बात से पता चलता है, कि साल 2023 में अपनी एल्बम 'रॉकस्टार' के प्रमोशन के दौरान उन्होंने भारतीय मूल के फोटोग्राफर विजयत मोहिंद्रा के साथ काम किया था. बहरहाल, डॉली का जाना म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक ऐसा खालीपन छोड़ गया है, जिसे भरना बेहद मुश्किल होगा.