मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. ऑस्कर विजेता चिली के मशहूर फिल्ममेकर और डायरेक्टर सेबेस्टियन लेलियो का 52 साल की उम्र में निधन हो गया है. इस खबर से दुनियाभर के फिल्म मेकर्स और कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
52 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, सेबेस्टियन लेलियो का निधन पिछले शुक्रवार को चिली की राजधानी सैंटियागो में हुआ था. उनके परिवार की ओर से ये दुखद खबर शेयर की गई, उनकी पार्टनर अमलिया कसाइ ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर बताया कि फिल्ममेकर का निधन हेल्थ से जुड़ी समस्याओं की वजह हुआ है.
कभी न मिटने वाली बनाई धांसू पहचान
पोस्ट में आगे लिखा गया कि पूरा परिवार इस समय गहरे दुख में है. सेबेस्टियन एक बेहतरीन इंसान थे और उन्होंने चिली के इतिहास के महत्वपूर्ण पड़ावों पर वहां की संस्कृति में अहम योगदान दिया. बता दे, 'अ फैंटास्टिक वुमन', 'द वंडर' और 'ग्लोरिया' जैसी शानदार फिल्मों के जरिए उन्होंने अपनी कभी न मिटने वाली दमदार पहचान बनाई है.
'ग्लोरिया' का हुआ था वर्ल्ड प्रीमियर
सेबेस्टियन लेलियो के निधन पर बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल यानी बर्लिनाले ने भी शोक जताया है. साल 2013 में उनकी फिल्म 'ग्लोरिया' का बर्लिनाले में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था. इस फिल्म के लिए अभिनेत्री पॉलिना गार्सिया को बेस्ट एक्ट्रेस का सिल्वर बियर अवॉर्ड मिला.
इस फिल्म ने दिलाया था चिली को पहला ऑस्कर
सेबेस्टियन लेलियो के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में साल 2017 की फिल्म 'अ फैंटास्टिक वुमन' शामिल है. इस फिल्म ने चिली को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी में पहला ऑस्कर दिलाया था.
फैंस के दिलों में हमेशा रहेंगे जिंदा
इसके अलावा उनकी 2022 में आई साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'द वंडर' को भी काफी पसंद किया गया. फ्लोरेंस प्यू स्टारर इस फिल्म को बाफ्टा में आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म ऑफ द ईयर के लिए नॉमिनेशन मिला था.