Rihanna Video: ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना (Rihanna) एक बार फिर भारत दौरे को लेकर सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह सिर्फ उनका इवेंट नहीं बल्कि उनका दिल जीत लेने वाला अंदाज भी है. मुंबई में हुए एक खास इवेंट के दौरान रिहाना ने ऐसा कुछ किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इस खास अंदाज ने जीता फैंस का दिल
दरअसल, ये इवेंट उनके ब्यूटी ब्रांड लॉन्च से जुड़ा था, जहां रेड कार्पेट पर रिहाना हमेशा की तरह बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं. वो पैपराजी के लिए पोज दे रही थीं, तभी एक फोटोग्राफर ने उनसे खास रिक्वेस्ट कर दी, क्या वो उनके साथ एक फोटो ले सकता है? आमतौर पर ऐसे मौकों पर सेलेब्स आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन रिहाना ने कुछ अलग किया.
रिहाना ने ऐसे माहौल बनाया खुशनुमा
रिहाना ने तुरंत मुस्कुराते हुए, हां कहा और उस फोटोग्राफर को खुद अपने पास रेड कार्पेट पर बुला लिया. इतना ही नहीं, उन्होंने बड़े ही प्यार से उसके कंधे पर हाथ रखा और साथ में फोटो क्लिक करवाई. ये नजारा देख बाकी फोटोग्राफर्स भी एक्साइटेड हो गए, और माहौल एकदम खुशनुमा हो गया. रिहाना भी ये सब देखकर हंसने लगीं, जिससे पूरा इवेंट और भी खास बन गया.
फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन्स
इस पूरे पल का वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर छा गया. फैंस उनके इस व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें डाउन-टू-अर्थ और दिल जीत लेने वाली बता रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है, कि इतनी बड़ी स्टार होने के बावजूद रिहाना का ये सादा और अपनापन भरा अंदाज उन्हें और खास बनाता है.
रिहाना फैंस को किया शुक्रिया
इवेंट के दौरान रिहाना ने भारतीय फैंस के लिए शुक्रिया भी कहा, जिसने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया. बता दें, कि रिहाना इससे पहले भी भारत आ चुकी हैं. साल 2024 में वो अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से महफिल सजा दी थी.
एक बार फिर भारत में रिहाना का जादू देखने को मिला, इस बार अपने गानों से नहीं, बल्कि अपने प्यारे व्यवहार से इस मशहूर पॉप सिंगर ने लोगों को दीवाना बना दिया है.