Alley Boy dies: अटलांटा के मशहूर रैपर कर्ट फ्रीमैन (Curt Freeman), जिन्हें दुनियाभर में एली बॉय (Alley Boy) के रूप में जाना जाता है, हाल ही में खबरों में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्ट फ्रीमैन का निधन हो गया है, और हिप-हॉप जगत के कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. जानकारी है कि किडनी फेल होने से उनकी मौत हुई है.

रैपर कर्ट फ्रीमैन का निधन: रिपोर्ट्स

अटलांटा के मशहूर रैपर एली बॉय (असली नाम कर्ट फ्रीमैन) के निधन की खबरों से हिप-हॉप इंडस्ट्री हैरान रह गई है. हालांकि सिंगर के परिवार या प्रतिनिधियों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रैप इंडस्ट्री के कई जाने-माने लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. DJ स्क्रीम, बिग बैंक, रॉको और रालो जैसे हिप-हॉप सिंगर्स ने की एली को श्रद्धांजलि दी है. लोगों का कहना है कि किडनी फेल होने के कारण एली बॉय की मौत हुई. सोशल मीडिया पर फैंस लगातार रैपर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. लेकिन अबतक उनके मौत को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

---विज्ञापन---

कौन थे एली बॉय?

रैपर एली बॉय अटलांटा के प्रसिद्ध रिकॉर्ड लेबल 'डक्ट टेप एंटरटेनमेंट' (Duct Tape Entertainment) के सह-संस्थापक और एक प्रमुख चेहरा थे. 2000 के दशक के अंत में एली बॉय ने अटलांटा के 'जोन 6' (Zone 6) इलाके से अपने रैप करियर की शुरुआत की और खुद को ट्रैप संगीत (Trap Music) इंडस्ट्री का एक मजबूत स्तंभ के रूप में स्थापित किया. एली बॉय ने हिप-हॉप इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स जैसे फ्यूचर (Future), मीक मिल (Meek Mill), यो गॉटी (Yo Gotti), गुच्ची मेन (Gucci Mane) और यंग जीजी (Young Jeezy) के साथ मिलकर कई गाने और प्रोजेक्ट्स किए.