TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

RIP! दिग्गज सिंगर का अचानक निधन, म्यूजिक इंडस्ट्री में छाए गम के बादल

Randy Sparks Passes Away: म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। ग्रैमी विजेता सिंगर रैंडी स्पार्क्स का निधन हो गया है। उन्होंने 90 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। रैंडी स्पार्क्स के चले जाने से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और उनकी मौत की पुष्टि उनके बेटे ने की है।

Grammy-winning singer Randy Sparks dies at 90
Randy Sparks Passes Away: दंगल गर्ल फेम सुहानी भटनागर और बंगाल की दिग्गज एक्ट्रेस के निधन से बीते दिन सिनेमा जगत को तगड़ा झटका लगा था। अब म्यूजिक की दुनिया से एक और दुखद खबर सामने आई है। ग्रैमी विजेता गायक रैंडी स्पार्क्स (Randy Sparks) का निधन हो गया है। सिंगर ने 90 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। रैंडी स्पार्क्स के चले जाने से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

बेटे की मौत की पुष्टि (Randy Sparks Passes Away)

[caption id="attachment_406329" align="alignnone" ] ग्रैमी विजेता गायक रैंडी स्पार्क्स का निधन[/caption] सिंगर रैंडी स्पार्क्स (Randy Sparks)के बेटे केविन ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की है और केविन ने न्यूयॉर्क टाइम्स को इस खबर की पुष्टि की। फोक म्यूजिक ग्रुप न्यू क्रिस्टी मिनस्ट्रेल्स के फाउंडर रैंडी स्पार्क्स का 11 फरवरी को सैन डिएगो में आखिरी सांस ली थी। सिंगर अपनी मौत से कुछ दिनों पहले तक सैन फ्रांसिस्को के उत्तर-पूर्व में जेनी लिंड, कैलिफ़ोर्निया में रह रहे थे।

60 के दशक में मिली पहचान

अमेरिकी संगीतकार, गीतकार स्पार्क्स को 1960 के दशक के लोक संगीत पुनरुद्धार में अपने काम के लिए पहचान मिली थी। फोक-पॉप साउंड के लिए भी पॉपुलर थे और उनके ग्रुप ने 'ग्रीन, ग्रीन', 'ईव ऑफ डिस्ट्रक्शन' और 'टुडे', 'डेनवर' जैसे पॉपुलर म्यूजिक लिखे भी थे। इन सभी म्यूजिक एल्बम के चलते उन्हें काफी सफलता भी मिली थी। यह भी पढ़ें: Sara Ali Khan से ज्यादा खूबसूरत है उनकी हमशक्ल Ishika Jaiwani, तस्वीरें देख खा जाएंगे धोखा

ग्रैमी अवॉर्ड विनर रहे सिंगर

बता दें कि रैंडी स्पार्क्स (Randy Sparks) के ग्रुप ने साल 1963 में अपने फर्स्ट एल्बम 'प्रेजेंटिंग द न्यू क्रिस्टी मिनस्ट्रेल्स' के लिए कोरस में बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए ग्रैमी अवॉर्ड भी जीता था। इससे भी खास बात ये है कि उनकी यह एल्बम दो साल तक बिलबोर्ड एल्बम चार्ट पर रही थी। स्टीव मार्टिन, जॉन डेनवर और केनी रोजर्स के करियर को बढ़ावा देने में भी स्पार्क्स का बड़ा योगदान था।  

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.