प्रियंका चोपड़ा आज सिर्फ बॉलीवुड और साउथ सिनेमा ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बना चुकी हैं. वह ग्लोबल स्टार के तौर पर जानी जाती हैं. इन दिनों प्रियंका एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग कर रही हैं. हालांकि, फिल्म की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है. इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने एक और हॉलीवुड प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है. इस फिल्म में वह ऑस्कर विजेता एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. आइए जानते हैं इस फिल्म से जुड़ी पूरी डिटेल्स.

हॉलीवुड फिल्म में हुई प्रियंका चोपड़ा की एंट्री

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा साइंस-फिक्शन एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'ब्लूफ्लाई' में नजर आएंगी. इस फिल्म में वह रसेल क्रो के साथ काम करेंगी. फैंस के साथ यह जानकारी शेयर करते हुए प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, "अब अगले प्रोजेक्ट की ओर…". डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, 'ब्लूफ्लाई' का निर्देशन फिल्म 'प्रिडेटर्स' के निर्देशक निम्रोड एंटल करेंगे.

---विज्ञापन---

क्या होगी फिल्म की कहानी?

प्रियंका ने अपने पोस्ट के साथ डेडलाइन के आर्टिकल की दो तस्वीरें भी शेयर की हैं. दूसरी तस्वीर में फिल्म की कहानी की झलक दिखाई गई है. इसके मुताबिक, कहानी में एक स्पेशल फोर्स को कांगो के घने जंगलों में एक मिशन पर भेजा जाता है. मिशन का उद्देश्य एक ऐसे दुर्घटनाग्रस्त विमान को बरामद करना है, जिसका अस्तित्व ही नहीं होना चाहिए. जैसे ही यह स्पेशल फोर्स मिलिशिया के नियंत्रण वाले इलाके में पहुंचता है, वैसे-वैसे कई रहस्यमयी घटनाएं सामने आने लगती हैं. वहीं, जब टीम उस विमान तक पहुंचती है, तो उसे वापस लाने का उनका इरादा बदल जाता है.

फिल्म की कास्टिंग पर बोलीं प्रोड्यूसर

फिलहाल, फिल्म में रसेल क्रो और प्रियंका चोपड़ा के किरदारों का खुलासा नहीं किया गया है. फिल्म की को-प्रोड्यूसर और हाईलैंड फिल्म ग्रुप की CEO एरियन फ्रेजर ने कास्टिंग की तारीफ करते हुए कहा, "हमारे पास रसेल क्रो और प्रियंका चोपड़ा की अगुवाई में शानदार कलाकारों की टीम है, जो इस हाई-स्टेक्स साइंस-फिक्शन थ्रिलर में स्क्रीन पर धमाल मचा देगी. 'ब्लूफ्लाई' एक ऐसी कहानी है, जिसमें दर्शकों को कई चौंकाने वाले मोड़ देखने को मिलेंगे."

---विज्ञापन---

डायरेक्टर ने फिल्म पर कही ये बात

फिल्म के निर्देशक निम्रोड एंटल ने भी इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की. उन्होंने कहा, "'ब्लूफ्लाई' एक दमदार किरदार-आधारित थ्रिलर है, जो एक बोल्ड साइंस-फिक्शन कहानी पर आधारित है. मुझे ऐसी फिल्में बनाना पसंद है, जो जमीन से जुड़ी हों, तेज रफ्तार वाली हों और जिनमें डर का माहौल हो. इस फिल्म को पर्दे पर उतारने के लिए इससे बेहतर कास्ट और टीम नहीं मिल सकती थी."

---विज्ञापन---

इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका

बता दें कि 'ब्लूफ्लाई' प्रियंका चोपड़ा के लिए एक बड़ा हॉलीवुड प्रोजेक्ट है. इसके अलावा वह ऑरलैंडो ब्लूम के साथ फिल्म 'रीसेट' में भी नजर आएंगी. वहीं, एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में उनके साथ महेश बाबू मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. इस फिल्म की शूटिंग अपने आखिरी चरण में है और इसके अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- 4 सीजन, 6 साल और जबरदस्त कॉमेडी… OTT पर आज भी नंबर 1 है ये सीरीज

---विज्ञापन---