Peter Medak Death: हॉलीवुड और ग्लोबल सिनेमा की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. हॉरर-क्लासिक फिल्म 'द चेंजेलिंग' (The Changeling) और 'द क्रेज' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले दिग्गज हंगेरियन-अमेरिकन डायरेक्टर पीटर मेडाक (Peter Medak) का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. छह दशकों लंबे अपने शानदार करियर में 27 से ज्यादा फीचर फिल्में और 'ब्रेकिंग बैड' जैसे कल्ट टीवी शोज डायरेक्ट करने वाले पीटर मेडाक ने लॉस एंजिल्स में अपनी अंतिम सांस ली. उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. उनके चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
लॉस एंजिल्स में 88 की उम्र में ली अंतिम सांस
वैराइटी (Variety) की रिपोर्ट के मुताबिक, हंगरी में जन्मे दिग्गज फिल्ममेकर और एक्टर पीटर मेडाक का मंगलवार को लॉस एंजिल्स (Los Angeles) में निधन हो गया. वह 88 वर्ष के थे और अपने पीछे एक समृद्ध सिनेमाई विरासत छोड़ गए हैं.
1980 की हॉरर थ्रिलर 'द चेंजेलिंग' से मिली दुनिया भर में पहचान
पीटर मेडाक को 1980 में आई उनकी सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म 'द चेंजेलिंग' के लिए दुनिया भर में जाना जाता है. इस फिल्म ने 8 जिनी अवॉर्ड्स (Genie Awards) जीते थे. इसके अलावा उनकी 1990 की ब्रिटिश गैंगस्टर ड्रामा 'द क्रेज' (The Krays) ने उन्हें बेस्ट डायरेक्टर का 'इवनिंग स्टैंडर्ड अवॉर्ड' दिलाया था.
ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्में और कांस में जलवा
1968 में फिल्म 'नेगेटिव्स' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले पीटर की 1972 की सटायर फिल्म 'द रूलिंग क्लास' (The Ruling Class) कांस फिल्म फेस्टिवल में पाम डी'ओर (Palme d'Or) के लिए चुनी गई थी. इस फिल्म ने लीड एक्टर पीटर ओ'टूल को ऑस्कर नॉमिनेशन भी दिलाया था.
'ब्रेकिंग बैड' और 'द वायर' जैसे कल्ट शोज का किया डायरेक्शन
फिल्मी पर्दे के अलावा टीवी की दुनिया में भी पीटर मेडाक का जबरदस्त दबदबा रहा. उन्होंने 'ब्रेकिंग बैड' (Breaking Bad), 'द वायर' (The Wire), 'हाउस' (House) और 'होमीसाइड: लाइफ ऑन द स्ट्रीट' जैसी दुनिया भर में मशहूर आइकॉनिक वेब सीरीज के एपिसोड्स डायरेक्ट किए थे.
पीछे छोड़ गए चार बच्चे और पांच पोते-पोतियां
वर्ष 2018 में पीटर सेगर्स पर डॉक्यूमेंट्री 'द घोस्ट ऑफ पीटर सेलर्स' बनाने वाले मेडाक अपने पीछे एक खुशहाल परिवार छोड़ गए हैं. उनके परिवार में चार बच्चे क्रिस्टोफर, जोशुआ, करेन और कॉर्नेला साथ ही पांच पोते-पोतियां शामिल हैं.