Oscars 2026 FULL Winners List: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 15 मार्च को 98वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया. जिसमें दुनिया भर की बेस्ट फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया गया. इस साल ऑस्कर के बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड माइकल बी जॉर्डन ने अपने नाम किया. वहीं, जेसी बकले ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता. इसके अलावा सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो की पॉपुलर फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीते. इस फिल्म को कुल 13 कैटेगिरी में नॉमिनेशन मिले थे, जिसमें से फिल्म ने 6 अवॉर्ड जीत लिए.

ऑस्कर 2026 के होस्ट

ऑस्कर 2026 के समारोह लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किए गए थे. अवॉर्ड सेरेमनी समयानुसार शाम 4:00 बजे से हुई थी, जो रात 11 बजे तक चलता रहा. ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर हॉलीवुड समेत दुनियाभर के सितारों ने अपनी मौजूदगी का जलवा बिखेरा. फेमस टीवी होस्ट कॉनन ओ'ब्रायन ने ऑस्कर 2026 की अवॉर्ड सेरेमनी को होस्ट किया. बता दें कि पिछले साल भी कॉनन ओ'ब्रायन ने ही ऑस्कर को होस्ट किया था.

---विज्ञापन---

प्रियंका का ऑस्कर लुक

वही, बॉलीवुड से ग्लोबल स्टार बनी प्रियंका चोपड़ा ने अपने रेड कार्पेट लुक से भी घायल कर दिया. इस साल प्रियंका ऑस्कर में डायोर के स्ट्रैपलेस व्हाइट गाउन में नजर आईं. 98वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में प्रियंका चोपड़ा इस साल भी एक प्रेजेंटर के तौर पर नजर आईं. ऑस्कर 2026 से सामने आई प्रियंका की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

---विज्ञापन---

एक नजर ऑस्कर 2026 के विनर्स पर डालें…

  • बेस्ट पिक्टर: वन बैटल आफ्टर अनदर
  • बेस्ट एक्टर: माइकल बी जॉर्डन (सिनर्स)
  • बेस्ट एक्ट्रेस: जेसी बकले (हैमनेट)
  • बेस्ट डायरेक्टर: पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: शॉन पेन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: एमी मैडिगन (वेपन्स)
  • बेस्ट इंटरनेशनल फीचर: सेंटिमेंटल वैल्यू
  • बेस्ट एनिमेटेड फीचर: के-पॉप डेमन हंटर्स
  • बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर: मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन
  • बेस्ट अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले: पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
  • बेस्ट ऑजिरनल स्क्रीनप्ले: रयान कूगलर (सिनर्स)
  • बेस्ट ऑजिरनल सॉन्ग: गोल्डन - के-पॉप डेमन हंटर्स - ईजेएई, मार्क सोननब्लिक, जूंग ग्यू क्वाक, यू हान ली, ही डोंग नाम, जियोंग हून सियो और टेडी पार्क
  • बेस्ट ऑजिरनल म्यूजिक: सिनर्स (लुडविग गोरान्सन)