ग्लैमर की दुनिया से दुखद खबर सामने आई है, जहां महज 22 साल की उम्र में मॉडल और मिस ऑस्ट्रिया 2024 लुसिया सिसिक का निधन हो गया है. वह अपनी मौत के वक्त भी मिस ऑस्ट्रिया का खिताब अपने नाम किए हुए थीं. उनकी अचानक मौत से मॉडलिंग इंडस्ट्री शोक में है.

किसने दी निधन की दुखद जानकारी?

लुसिया सिसिक के निधन की दुखद खबर मिशन ऑस्ट्रिया ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए दी. उन्होने जर्मन भाषा में पोस्ट शेयर कर लिखा, 'उन्हें अपनी मिस ऑस्ट्रिया 2024 के निधन की खबर से गहरा सदमा और दुख पहुंचा है. पोस्ट में आगे लुसिया को याद करते हुए कहा कि वह हमेशा मिस ऑस्ट्रिया फैमिली का हिस्सा रहेंगी. उनकी आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना की गई.

---विज्ञापन---

कब मिस ऑस्ट्रिया बनेी थी सिसिक?

ऑस्ट्रियाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2024 में लुसिया के मिस ऑस्ट्रिया बनने के बाद कोई नई प्रतियोगिता आयोजित नहीं हुई थी. यही वजह थी कि निधन के समय तक उनके पास यह खिताब बना हुआ था.

आखिर किस बीमारी से जूझ रही थीं लुसिया?

लुसिया की मौत की आधिकारिक वजह अभी सार्वजनिक नहीं की गई है. हालांकि, स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी पुरानी मेडिकल हिस्ट्री का जिक्र जरूर किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, लुसिया जन्म से ही हार्ट वॉल्व डिफेक्ट यानी दिल के वॉल्व से जुड़ी जन्मजात समस्या से जूझ रही थीं. इस बीमारी के चलते उन्हें जिंदगी में कई बार बड़ी मेडिकल सर्जरी का सामना करना पड़ा. बताया जाता है कि उनकी कुल सात हार्ट सर्जरी हो चुकी थीं.

---विज्ञापन---

2017 की सर्जरी में आई की समस्या

इतना ही नहीं साल 2017 में हुई उनकी एक बड़ी सर्जरी के दौरान डॉक्टरों को उन्हें दोबारा होश में लाने के लिए रिससिटेशन करना पड़ा था. इस प्रोसेस की वजह से उनके बाएं पैर और पंजे की नसों को नुकसान पहुंचा था, जिससे उन्हें दोबारा चलना सीखना पड़ा था.

2025 में हुई थी सातवीं सर्जरी

लुसिया की सातवीं हार्ट सर्जरी 2025 के आखिर में हुई थी. ऑपरेशन के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को अपनी सेहत का अपडेट दिया था. उन्होंने राहत जताते हुए बताया था कि उनकी सातवीं सर्जरी भी पूरी हो चुकी है और उम्मीद है कि अब कुछ सालों तक उन्हें ऐसी मेडिकल प्रोसेस से राहत मिल जाएगी.

---विज्ञापन---

आखिरी पोस्ट में दिखीं बेहद खूबसूरत

लुसिया सिसिक का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 12 अगस्त को सामने आया था. इसमें वह गोल्डन गाउन में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आई थीं. तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'Golden Moments.' वहीं, मिस्टर ऑस्ट्रिया 2024 क्रिस्टोफर डेंग ने लुसिया के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि उनकी अचानक मौत से वह गहरे सदमे में हैं. उन्होंने लुसिया को अपनी बहन जैसा बताया और कहा कि वह उन्हें हमेशा याद करेंगे.