Phyllida Law Death: हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बड़ी और बुरी खबर सामने आई है. यहां, इंडस्ट्री की फेमस और दिग्गज एक्ट्रेस फिलिडा लॉ का निधन हो गया है. हॉलीवुड को 'पीटर्स फ्रेंड्स' और 'मच एडो अबाउट नथिंग' जैसी फिल्में देने वाली एक्ट्रेस फिलिडा लॉ ने 94 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन की जानकारी खुद उनके प्राइवेट मैनेजर जैकी लेग्गो ने दी है. मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस एम्मा थॉम्पसन की मां और दिग्गज अभिनेत्री फिलिडा लॉ के निधन की खबर सामने आते ही पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी. कई हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी.

पिछले महीने हुआ था निधन

फिलिडा लॉ के प्राइवेट मैनेजर जैकी लेग्गो ने बताया कि दिग्गज एक्ट्रेस का निधन पिछले महीने के आखिरी हफ्ते में हुआ था, लेकिन इस खबर के बारे में 18 अगस्त, 2026 को जानकारी की गई. जैकी ने बीबीसी को बताया, 'बड़े दुख के साथ हमें यह घोषणा करनी पड़ रही है कि फिलिडा लॉ का सोमवार, 27 जुलाई को अपने घर पर निधन हो गया. उनके आखिरी समय में उनके साथ उनका पूरा परिवार मौजूद था. हमने 50 सालों से अधिक समय तक साथ काम किया था और वह अंदर और बाहर से दोनों जगह से एक खूबसूरत इंसान थीं.'

---विज्ञापन---

फिलिडा लॉ का करियर

'फीमेल फर्स्ट यूके' के अनुसार, फिलिडा लॉ ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो से की थी. अपनी बेटी एम्मा के साथ 'पीटर्स फ्रेंड्स' और 'मच एडो अबाउट नथिंग' जैसी फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा, एलन रिकमैन की फिल्म 'द विंटर गेस्ट' में उन्होंने मां और बेटी दोनों की भूमिका निभाई थी. फिलिडा लॉ ने साल 1957 में एक्टर एरिक थॉम्पसन से शादी कर ली थी. इस शादी से उन्हें दो बेटियां, डेम एम्मा थॉम्पसन और सोफी थॉम्पसन हुई, जो आज हॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं.