दिग्गज इतालवी एक्ट्रेस ली मसारी ने 91 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका सोमवार को रोम के उनके घर पर निधन हुआ। ‘एल’अवेंतूरा’, ‘ए डिफिकल्ट लाइफ’ और ‘मर्मर ऑफ द हार्ट’ जैसी यादगार फिल्मों में अपनी एक्टिंग से उन्होंने सिनेमा में लोगों का दिल जीतकर दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई थी।
हॉलीवुड में दिग्गज स्टार्स के साथ किया काम
ली मसारी ने अपने लंबे करियर में कई फेमस अंतरराष्ट्रीय स्टार्स के साथ काम किया था, जिनमें एलेन डेलन, जीन पॉल बेलमोंडो, मिशेल पिकोली और उमर शरीफ जैसे नाम शामिल हैं। उन्होंने न सिर्फ फिल्मों में बल्कि थिएटर और टेलीविजन में भी अपने किरदार निभाए थे।
30 साल पहले एक्टिंग से ली ती विदाई
करीब तीन दशक पहले ली मसारी ने फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास ले लिया था, जिसके बाद वह पब्लिक और लाइमलाइट से दूर रहने लगी थी। उनका जन्म 30 जून 1933 को हुआ था और दुख की बात है कि अपने 92वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले ही उन्होंने अंतिम सांस ली।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.