मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है. जहां 37 साल की उम्र में हॉलीवुड की फेमस सिंगर के निधन की खबर ने लोगों को सदमा दिया है. उनके इतनी जल्दी दुनिया छोड़कर जाने की खबर से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई, तो उनके फैंस लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

कैसे हुई मौत?

इस सिंगर को उनके फेमस डांस ट्रैक 'Party Rock Anthem' से दुनियाभर में पहचान मिली थी. जिनका नाम सिंगर लॉरेन बेनेट है. जिनके अचानक निधन की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है. हालांकि, अभी तक उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है.

---विज्ञापन---

इस सॉन्ग से मिली थी पहचान

बेनेट को 2011 में रिलीज हुए LMFAO के सुपरहिट गाने Party Rock Anthem से जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी. उस वक्त का यह सॉन्ग सबसे बड़े डांस एंथम्स में शामिल हुआ था और दुनियाभर के क्लबों, पार्टियों और म्यूजिक चार्ट्स पर यह लंबे समय तक छाया रहा था. इस गाने में लॉरेन की आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता था.

किसने शेयर की यह दुखद खबर?

लॉरेन के निधन की खबर उनके एक्स गर्ल ग्रुप GRL के मेंबर्स ने सोशल मीडिया के जरिए दी. ग्रुप ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. पोस्ट में लिखा गया, 'लॉरेन की खूबसूरत शख्सियत ने कई लोगों की जिंदगी को छुआ. उन्हें हमेशा प्यार किया जाएगा और हमेशा याद रखा जाएगा.'

---विज्ञापन---

पोस्ट में क्या कहा गया?

इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और म्यूजिक जगत से जुड़े कई लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे. उनके चाहने वालों ने उनकी पुरानी तस्वीरें और गानों के वीडियो शेयर करते हुए उन्हें याद किया. कई फैंस ने लिखा कि 'Party Rock Anthem' हमेशा उन्हें लॉरेन की याद दिलाता रहेगा.

---विज्ञापन---

फैंस को लगा गहरा सदमा

हालांकि, उनके निधन की खबर ने सभी को दुखी कर दिया है, लेकिन परिवार या करीबी लोगों की ओर से अब तक उनकी मौत की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है. ऐसे में फैंस भी इस खबर से हैरान हैं और अधिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

इस ट्रैक से मिली थी पहचान

लॉरेन बेनेट ने अपने करियर में कई म्यूजिक प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनकर अपनी अलग पहचान बनाई. खासकर 'Party Rock Anthem' की सफलता ने उन्हें इंटरनेशनल स्तर पर पॉपुलर बना दिया था. आज भी यह गाना दुनिया के सबसे पसंद किए जाने वाले पार्टी ट्रैक्स में गिना जाता है.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे श्रद्धांजलि

बहरहाल, लॉरेन के असमय निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री ने एक प्रतिभाशाली कलाकार को खो दिया है. उनकी आवाज और उनके गानों की यादें हमेशा उनके फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगी.