जॉनी डेप हॉलीवुड के बहुत बड़े एक्टर हैं और अक्सर ही अपनी फिल्मों, पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने रहते हैं. हालांकि हाल ही में उनको लेकर एक हैरान करने वाली खबर आई है. दरअसल, एक्टर एक्टर के साथ हाल ही में एक बड़ी धोखाधड़ी हुई है. एक्टर जॉनी डेप के कथित तौर पर क्रेडिट कार्ड घोटाले में 6,90,00 डॉलर(लगभग 7 करोड़) से ज्यादा का नुकसान हुआ है. जिसका पता लगभग दो साल तक नहीं चला. आर्म्ड हंगेरियन पुलिस द्वारा संदिग्ध की गिरफ्तारी का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है.
दरअसल, यह धोखाधड़ी साल 2024 से दिसंबर 2025 के बीच डेप के अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड का इस्तेमाल करके की गई थी. इन लेन देनों में होटल बुकिंग, ऑनलाइन खरीदारी और लंबी अवधि में किए गए कई छोटे मोटे भुगतान भी शामिल थे. यह मामला उस वक्त सामने आया जब एक अमेरिकी बैंक ने कथित तौर पर एक्टर के खाते से जुड़ी असामान्य एक्टिविटी का पता लगाया और अधिकारियों को इसकी सूचना दी. इसके बाद यह जानकारी बुडापेस्ट स्थित एफबीआई कार्यालय को दी गई, जिससे एक इंटरनेशनल जांच शुरू हुई.
संदिग्ध को किया गया गिरफ्तार
अधिकारियों ने कथित तौर पर संदिग्ध लेनदेन का पता बुडापेस्ट के अंग्यालफोल्ड इलाके में एक किराए के अपार्टमेंट से लगाया. कई हफ्तों की जांच के बाद हंगरी के अधिकारियों ने 6 मई को 27 साल के एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी का वीडियो भी ऑनलाइन सामने आ गया है, जिसमें पुलिस ऑफिसर उस शख्स को हिरासत में लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. जांचकर्ताओं का मानना है कि कथित धोखाधड़ी इतने लंबे समय तक इसलिए पकड़ में नहीं आई क्योंकि लेन देन की बड़ी रकम निकालने के बजाय छोटा अमाउंट निकाला जाता था.
संदिग्ध को कैसे मिली कार्ड की जानकारी, पुलिस कर रही जांच
ऑफिसर्स भी ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि संदिग्ध को कथित तौर पर डेप के कार्ड की जानकारी कैसे मिली. जांच में बताया गया है कि कार्ड का इस्तेमाल बुकिंग और खरीदारी से संबंधित फोन जानकारी समेत कई डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसका इस्तेमाल किया गया. इतना ही नहीं इस जांच को बुडापेस्ट के 13वें डिस्ट्रिक्ट में स्थित एक दूसरे अपार्टमेंट में ट्रांसफर कर दिया गया, जहां अधिकारियों ने कथित तौर पर इलेक्ट्रॉनिक चीजों और नशीले पदार्थ होने के संदेह वाली चीजों को भी जब्त किया गया. बरामद सामग्री की फिलहाल जांच चल रही है.
कई बार बुडापेस्ट गए थे जॉनी डेप
बता दें कि जॉनी डेप पिछले कुछ वक्त में कई बार अपने प्रोजेक्ट पर काम के लिए बुडापेस्ट गए थे, जहां उन्होंने काफी वक्त बिताया. जिसमें से मोदी थ्री डेज ऑन द विंग ऑफ मैडनेस फिल्म शामिल है. इसके अलावा रिपोर्ट्स में ये भी बताया जा रहा है कि डेप के लॉस एंजिल्स स्थित घर में एक महिला को कथित तौर पर कई बार घुसते देखा गया है. साथ ही घर का वीडियो बनाते हुए भी देखा गया है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- कौन थे Charles Cioffi? जिनकी एक्टिंग ने फिल्मों से लेकर टीवी तक छोड़ी छाप; 90 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा