Nansun Shi Passed Away Jackie Chan Pay Tribute: मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है, जहां इंडस्ट्री की पॉपुलर फिल्म मेकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है, उनके जाने से परिवार लोगों के साथ-साथ उनके करीबियों को गहरा सदमा लगा है, सेलेब्स सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

कौन हैं वो दिग्गज?

हॉन्गकॉन्ग फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर फिल्म मेकर नानसुन शी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया. बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार थीं और 13 जुलाई को अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से एशियाई फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. कई बड़े सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. इनमें मार्शल आर्ट्स स्टार और अभिनेता जैकी चैन भी शामिल हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया है.

---विज्ञापन---

जैकी चैन ने शेयर किया भावुक पोस्ट

जैकी चैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नानसुन शी के साथ बिताए खास पलों की दो पुरानी तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने ऐसा कैप्शन लिखा, जिसने फैंस को भी भावुक कर दिया. जैकी ने लिखा, 'नानसुन शी के जाने की खबर से मुझे बहुत दुख हुआ है. फिल्म इंडस्ट्री ने अपना एक और बड़ा सितारा खो दिया है.'

पोस्ट में लिखी दिल की बात

उन्होंने आगे लिखा, 'वह बेहद ईमानदार, समर्पित और अपने काम के प्रति जुनूनी इंसान थीं. बड़ी बहन नानसुन, आपकी आत्मा को शांति मिले. हम आपको हमेशा याद रखेंगे.' जैकी चैन का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी कमेंट्स के जरिए नानसुन शी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

जैकी चैन ने नानसुन शी को दी श्रद्धांजलि

दिलचस्प बात यह है कि जैकी चैन और नानसुन शी ने कभी किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया, लेकिन दोनों के बीच सालों पुराना सम्मान और गहरा रिश्ता था. यही वजह है कि नानसुन के निधन ने जैकी चैन को गहरा सदमा दिया. उनके अलावा हॉन्गकॉन्ग के मशहूर एक्शन स्टार डॉनी येन ने भी सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए नानसुन शी को याद किया.

---विज्ञापन---

नानसुन शी हॉन्गकॉन्ग सिनेमा की सबसे प्रभावशाली निर्माता थीं

नानसुन शी को हॉन्गकॉन्ग सिनेमा की सबसे प्रभावशाली फिल्म निर्माताओं में गिना जाता था. उन्होंने मशहूर प्रोडक्शन कंपनी 'फिल्म वर्कशॉप' की स्थापना की थी और कई यादगार फिल्मों के निर्माण में अहम भूमिका निभाई. 'इन्फर्नल अफेयर्स', 'ए बेटर टुमॉरो' और 'डिटेक्टिव डी' जैसी सफल फिल्मों से उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर अपनी अलग पहचान बनाई.

---विज्ञापन---

फैंस के दिलों में हमेशा रहेंगी जिंदा

नानसुन शी का योगदान सिर्फ सफल फिल्में बनाने तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने हॉन्गकॉन्ग सिनेमा को वैश्विक पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनके निधन से फिल्म जगत ने एक ऐसी शख्सियत को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी. वहीं, जैकी चैन समेत कई सितारों की श्रद्धांजलि यह दिखाती है कि नानसुन शी सिर्फ एक सफल निर्माता ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री में सबकी सम्मानित और प्रिय हस्ती भी थीं.

---विज्ञापन---