Hollywood Icon Eva Marie Saint Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक हैरान करने वाली दुखद खबर सामने आई है. अपनी शानदार एक्टिंग के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली दिग्गज एक्ट्रेस ईवा मैरी सेंट अब हमारे बीच नहीं रहीं. 'ऑन द वॉटरफ्रंट' और 'नॉर्थ बाय नॉर्थवेस्ट' जैसी यादगार फिल्मों में काम करने वाली ईवा मैरी सेंट का मंगलवार, 6 अक्टूबर को निधन हो गया. 60 साल तक फिल्मों में काम करने वाली ईवा मैरी सेंट ने 102 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. कई एक्टर्स और सेलेब्स ने दिग्गज अभिनेत्री के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.

ईवा मैरी सेंट का परिवार

दिग्गज एक्ट्रेस ईवा मैरी सेंट के निधन की जानकारी उनके परिवार ने दी है। पीपल मैगजीन के अनुसार, एक्ट्रेस के परिवार ने एक प्रेस रिलीज जारी की. ईवा मैरी सेंट के परिवार में उनके पति जेफरी हेडन, दो बच्चे डैरेल और लॉरेट, चार पोते-पोतियां और दो परपोते-परपोतियां हैं. प्रेस रिलीज में बताया गया कि ईवा मैरी सेंट का 6 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स स्थित उनके घर में निधन हुआ। उनके आखिरी समय में परिवार के लोग और करीबी उनके साथ मौजूद थे.

---विज्ञापन---

ईवा मैरी सेंट का एक्टिंग करियर

ईवा मैरी सेंट का जन्म 4 जुलाई, 1924 को न्यू जर्सी के नेवार्क में हुआ था. उन्होंने ओहियो की बॉलिंग ग्रीन स्टेट यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की. पीपल मैगजीन के अनुसार, उन्होंने टीवी और रेडियो से अपने करियर की शुरुआत की थी. साल 1953 में 'द ट्रिप टू बाउंटीफुल' के साथ उन्होंने ब्रॉडवे डेब्यू किया. इसके बाद साल 1954 में आई फिल्म 'ऑन द वॉटरफ्रंट' से उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा. इस फिल्म के लिए उन्होंने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड जीता था. ऑस्कर जीतने के दो दिन बाद ही उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था.

ईवा मैरी सेंट की फिल्में

ईवा मैरी सेंट ने अपने 60 साल लंबे एक्टिंग करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया। इनमें 'दैट सर्टेन फीलिंग', 'ए हैटफुल ऑफ रेन', 'रेनट्री काउंटी', 'एक्सोडस', 'ऑल फॉल डाउन', '36 आवर्स', 'ग्रैंड प्रिक्स', 'द रशियन्स आर कमिंग', 'द स्टॉकिंग मून' और 'कैंसिल माई रिजर्वेशन' जैसी फिल्में शामिल हैं. उन्हें साल 1959 में आई मशहूर थ्रिलर फिल्म 'नॉर्थ बाय नॉर्थवेस्ट' में कैरी ग्रांट के साथ निभाई गई भूमिका के लिए भी हमेशा याद किया जाएगा.

---विज्ञापन---