James Tolkan Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी और बुरी खबर समाने आई है. दरअसल, यहां इंडस्ट्री के दिग्गज और फेमस एक्टर जेम्स टोलकन का निधन हो गया है. 'मियामी वाइस', 'टॉप गन' और 'बैक टू द फ्यूचर' जैसी हिट फिल्मों के स्टार जेम्स टोलकन ने अपनी आखिरी सांस 94 साल की उम्र में ली. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक का माहौल है. खबरों के अनुसार, जेम्स टोलकन को उनके घर में मृत पाया गया है. जैसे ही जेम्स टोलकन के निधन की खबर सामने आई, इंडस्ट्री के कई स्टर्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है.
एक्टर के निधन की खबर
जेम्स टोलकन के निधन की खबर की पुष्टी टीएमजेड ने की है. टीएमजेड के अनुसार, फिल्म 'बैक टू द फ्यूचर' के मेकर बॉब गेल ने जेम्स टोलकन के निधन की जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि जेम्स टोलकन का निधन शुक्रवार को न्यूयॉर्क के सारनाक लेक में स्थित उनके घर पर हुआ. हालांकि, अभी तक उनके निधन का ऑफिशियल रिजन नहीं बताया गया है. जेम्स टोलकन अपने पीछे परिवार में पत्नी पारमेली वेल्स को छोड़ गए हैं.
---विज्ञापन---
कौन हैं जेम्स टोलकन?
जेम्स टोलकन का जन्म 30 जून, 1931 को मिशिगन के कैलमैट में हुआ था. उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा एरिजोना से पूरी की. इसके बाद, कोरियाई युद्ध के दौरान, वे सेना में भर्ती हो गए. जहां से उन्हें हैल्थ रिजन के कारण छुट्टी दे दी गई. सेना से वापस लौटने के बाद, उन्होंने आर्ट की डिग्री प्राप्त कर ली.
---विज्ञापन---
जेम्स टोलकन का एक्टिंग करियर
जेम्स टोलकन ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म 'द थ्री सिस्टर्स' से की. इसके तीन साल बाद उन्होंने अपने करियर की दूसरी फिल्म 'स्टिलेटो' में काम किया. इसके बाद ही उन्होंने फिल्मों में रेगुलर काम करना शुरू किया. उनकी 'बैक टू द फ्यूचर' और 'टॉप गन' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं. उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'टॉम विल्सन: हम्बली सुपर फेमस' में देखा गया था, जो साल 2015 में रिलीज हुई थी.