मनोरंजन जगत से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है. मशहूर खिलौना डिजाइनर (रोजर स्वीट) Roger Sweet का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है. वो लंबे समय से डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. उनके निधन से एंटरटेनमेंट और टॉय इंडस्ट्री दोनों में शोक की लहर दौड़ गई है.

एनिमेशन की दुनिया के हीरो का कमाल

रोजर स्वीट का नाम सुनते ही 80 के दशक के बच्चों की यादें ताजा हो जाती हैं, क्योंकि उन्होंने ही दुनिया को 'हीमैन' और 'द मास्टर ऑफ द यूनिवर्स' (He-Man) (the Masters of the Universe) जैसा आइकॉनिक शो और उसका सुपरहीरो किरदार 'ही-मैन' दिया था. उनकी क्रिएटिव सोच ने एनिमेशन की दुनिया में एक नया दौर शुरू किया था.

---विज्ञापन---

क्या बोली पत्नी मार्लीन?

उनकी पत्नी मार्लीन के मुताबिक, रोजर ने मंगलवार सुबह एक केयर सेंटर में आखिरी सांस ली. पिछले कुछ महीनों से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी. इससे पहले वो एक हादसे का शिकार भी हुए थे, जिसमें गिरने के बाद उनके दिमाग में दो जगह ब्लीडिंग हुई थी. इसके बाद उन्हें ICU में भर्ती कराया गया और फिर मेमोरी केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था.

क्यों शुरू हुआ था GoFundMe कैंपेन?

रोजर के इलाज का खर्च काफी ज्यादा था. ऐसे में उनकी पत्नी ने मदद के लिए एक GoFundMe कैंपेन शुरू किया था, जिसे फैंस का जबरदस्त सपोर्ट मिला. खास बात ये रही, कि Mattel फाउंडेशन ने भी उनकी मदद के लिए 5,000 डॉलर का कॉन्ट्रिब्यूशन दिया. बता दें, ये फंड अपने टारगेट से कहीं ज्यादा पहुंचा था.

---विज्ञापन---

क्रिएटिविटी ने बच्चों को बनाया दीवाना

वहीं रोजर स्वीट ने 70 और 80 के दशक में मैटल के साथ काम करते हुए, कई मस्कुलर एक्शन फिगर्स के कॉन्सेप्ट तैयार किए थे, जो आगे चलकर 'ही-मैन' जैसे पावरफुल किरदार में बदल गए. उनकी क्रिएटिविटी ने बच्चों की एक पूरी पीढ़ी को इंप्रेस किया.

---विज्ञापन---

थिएटर में जल्द आने वाली है ये फिल्म

दिलचस्प बात ये है, कि उनकी बनाई दुनिया आज भी जिंदा है. जल्द ही Masters of the Universe फिल्म रिलीज होने वाली है, जिससे ये साबित होता है, कि 'ही-मैन' की पॉपुलैरिटी आज भी बरकरार है. रोजर स्वीट भले ही अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनकी बनाई विरासत हमेशा जिंदा रहेगी. जब भी कोई I Have the Power! कहेगा, उनकी याद जरूर आएगी.

---विज्ञापन---