हेयली डफ अमेरिका की जानी मानी एक्ट्रेस और सिंगर हैं. हाल ही में उनको लेकर एक अहम खबर सामने आई है. दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस की 12 साल बाद उनकी मंगेतर मैट रोसेनबर्ग के साथ सगाई टूट गई है और कपल का ब्रेकअप हो गया है. बताया जा रहा है कि इस एक्स कपल ने इसी साल अलग होने का फैसला किया था. दोनों ही डेढ़ साल तक साथ रहे थे और उसके बाद साल 2014 में कपल ने अप्रैल फूल डे पर सगाई की थी.

12 साल बाद टूटा हेली और मैट का रिश्ता

पीपुल मैगजीन के मुताबिक 41 साल की एक्ट्रेस और उनके मंगेतर मैट रोसेनबर्ग ने साल की शुरुआत में ही अपना रिश्ता खत्म कर दिया था. वह अपने बेटियों के लिए प्राइवेसी बनाए रखने की रिक्वेस्ट कर रही हैं.

---विज्ञापन---

सगाई के दो महीने बाद हेयली ने मीडिया को बताया था कि वह और मैट कई मायनों में एक दूसरे से अलग हैं. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जब वह मेरे परिवार के करीब आए और मैंने देखा कि सभी कितने मिलनसार हैं. तब मुझे एहसास हुआ, ठीक है, तो न केवल मैं उनसे प्यार करती हूं. बल्कि वो भी उनसे प्यार करते हैं और मुझे लगता है कि यही होना चाहिए.

शादी पर हेली ने कही थी ये बात

हेली डफ और मैट रोसेनबर्ग की दो बेटियां है, रयान एवा एरहार्ड जो कि 10 साल की है और दूसरी लुलु ग्रे जो कि 7 साल की है. यह एक्स कपल कुछ साल पहले शादी करने की प्लानिंग बना रहा था. हालांकि डफ के मुताबिक उन्होंने अपने दूसरे बच्चे के जन्म का शादी के लिए इंतजार किया और तब शादी टाल दी थी. लुलु के जन्म से पहले ही डफ ने अपनी शादी को पोस्टपोन करने का ऐलान कर दिया था और 2018 में कहा था, "हम इस बारे में बात करते हैं और सोचते हैं. शायद अब हम शादी के लिए तैयार हैं और फिर लाइफ में कुछ ऐसा हो जाता है और हमारी बच्ची आ जाती है. हम पहले से ही शादीशुदा जैसा फील करते हैं और यह कोई ऐसी चीज नहीं है जिसके लिए हम दोनों बहुत ही एक्साइटेड हैं. उन्होंने आगे कहा, "हो सकता है कि नए बच्चे के आने की भागदौड़ थोड़ी शांत हो जाए, तब हम इस बारे में फिर से बात करने के लिए तैयार होंगे."

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- सैयारा फेम ‘अनीत पड्डा’ के घर पसरा मातम, इस शख्स के निधन से टूटी एक्ट्रेस

---विज्ञापन---