Wednesday, 4 February, 2026

---विज्ञापन---

Narcos फेम एक्टर Gerardo Taracena का निधन, 55 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Gerardo Taracena Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस और दिग्गज एक्टर गेरार्डो तारासेना का निधन हो गया है. उन्होंने 55 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली.

Gerardo Taracena Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई है. यहां इंडस्ट्री के फेमस और दिग्गज एक्टर गेरार्डो तारासेना (Gerardo Taracena) का निधन हो गया है. ‘एपोकैलिप्टो’ और ‘नार्कोस’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का परिचय देने वाले मैक्सिकन एक्टर गेरार्डो ने महज 55 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनके निधन की जानकारी मैक्सिकन एकेडमी ऑफ फिल्म आर्ट्स एंड साइंसेज ने दी है. उन्होंने एक सोशल मीडिया के जरिए बताया कि एक्टर गेरार्डो तारासेना अब नहीं रहे. उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ा खालीपन आ गया है.

गेरार्डो तारासेना के निधन की खबर

मैक्सिकन एकेडमी ऑफ फिल्म आर्ट्स एंड साइंसेज ने गेरार्डो तारासेना के निधन की खबर शेयर की. इसके बाद एसोसिएसियन नैशनल डी एक्टोरेस (एंडीए) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. इस बयान में बताया गया कि मैक्सिकन एक्टर गेरार्डो तारासेना का निधन 31 जनवरी 2026 को हुआ. हालांकि, इस बयान में उनकी मेडिकल कंडीशन या बाकी किसी और परेशानी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

गेरार्डो तारासेना के निधन पर ANDA ने जताया दुख

ANDA ने गेरार्डो तारासेना के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा, ‘नेशनल एक्टर यूनियन हमारे साथी गेरार्डो तारासेना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है. हम उनके परिवार, मित्रों और करीबी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.’ नई रिपोर्टों के अनुसार, गेरार्डो तारासेना की मृत्यु का आधिकारिक कारण अधिकारियों या उनके परिवार ने अभी तक नहीं बताया है.

यह भी पढ़ें: Box Office Report: सनी देओल की Border 2 के आगे दम तोड़ती दिखी Mardaani 3, कमाई में है इतना बड़ा फासला

गेरार्डो तारासेना का करियर

गेरार्डो तारासेना का जन्म 27 मार्च 1970 को मैक्सिको सिटी में हुआ. उन्होंने मैक्सिको के नेशनल ऑटोनॉमस यूनिवर्सिटी के सेंट्रो यूनिवर्सिटारियो डी टीट्रो में स्टेज एक्टिंग की पढ़ाई की थी. 1990 के दशक के आखिर और 2000 के दशक की शुरुआत तक उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, जिससे उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर पहचान मिली. हॉलीवुड फिल्म ‘अपोकेलिप्टो’ में उनके काम की तारीफ की गई.

First published on: Feb 04, 2026 08:58 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.