Gen-Z Star Luxury Lifestyle: फिल्मी दुनिया के स्टार्स हमेशा आम लोगों के जीवन और लाइफस्टाइल पर अपना असर डालते हैं. आज हम आपको एक ऐसी जेन-जी स्टार से मिलवाने वाले हैं, जिसकी लाइफस्टाइल देख अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाते हैं. ये जेन-जी स्टार अक्सर अपने बच्चों, पर्सनल लाइफ और अपनी रॉयल लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. चलिए, आपकी पहचान फिल्म जगत से लेकर बिजनेस वर्ल्ड तक में अपने नाम और कमाई के झंडे गाड़ चुकी एक्ट्रेस से करवाते हैं.
कौन है जेन-जी स्टार?
हम जिस जेन-जी स्टार एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं, बल्कि हॉलीवुड की हीरोइन काइली जेनर हैं. अमेरिका की मशहूर टीवी स्टार काइली जेनर एक पॉपुलर जेन-जी एक्ट्रेस हैं. इसके अलावा, काइली जेनर एक सफल बिजनेस वुमन और सोशल मीडिया सेलिब्रिटी भी हैं. काइली जेनर बहुत छोटी उम्र से फिल्मी दुनिया का हिस्सा हैं. 10 अगस्त 1997 को कैलिफोर्निया में जन्मी काइली जेनर रियलिटी शो 'कीपिंग अप विद कार्दशियन्स' से लोगों के बीच पॉपुलर हुई थीं.
ब्यूटी और फैशन बिजनेस वर्ल्ड की भी स्टार
काइली जेनर आज सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि ब्यूटी और फैशन बिजनेस वर्ल्ड का भी चमकता सितारा हैं. काइली पॉपुलर स्टार किम कार्दशियन, कोर्टनी कार्दशियन और ख्लो कार्दशियन की रिश्ते में बहन लगती हैं. वहीं, मशहूर मॉडल केंडल जेनर उनकी सगी बहन हैं, जिनके साथ मिलकर काइली ने कपड़ों का व्यापार शुरू किया. इसके बाद साल 2015 में काइली ने लिप किट के साथ ब्यूटी बिजनेस में कदम रखा और काइली कॉस्मेटिक्स की शुरुआत की.
17 में खरीदा अपना पहला घर
अपनी एक्टिंग और बिजनेस से काइली जेनर ने मिलियन डॉलर की संपत्ति बनाई है. आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट के मुताबिक, काइली की रियल एस्टेट प्रॉपर्टी की कीमत 80 मिलियन डॉलर से ज्यादा आंकी गई थी. काइली ने महज 17 साल की उम्र में अपना पहला घर खरीद लिया था. उन्होंने साल 2015 में कैलिफोर्निया के कैलाबासस में करीब 2.7 मिलियन डॉलर का घर लिया था, जो किसी महल से कम नहीं था. उनके इस घर में एक होम थिएटर, स्विमिंग पूल और एक खास मेकअप रूम था. बाद में उन्होंने यह घर बेच दिया था.
नया घर…
इन दिनों काइली हिडन हिल्स में अपना नया घर बनवा रही हैं. इसी साल सितंबर में उन्होंने अपने इस ड्रीम हाउस की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जो किसी राजमहल की तरह दिखाई दे रहा था. उनका यह घर पांच एकड़ की जमीन पर फैला हुआ है. यह जमीन उन्होंने साल 2020 में 15 मिलियन डॉलर में खरीदी थी.