Cannes Film Festival 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल के चर्चे पूरी दुनिया में हो रहे हैं. 12 मई को शुरू हुए इस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की हसीन अदाकाराओं ने अपना जलवा दिखाया. वहीं अब यहां आमिर हुसैन लोन दोनों पर एक बायोपिक का भी ऐलान किया गया. बता दें आमिर हुसैन लोन दोनों हाथ नहीं होने के बावजूद बेहतरीन क्रिकेट खेलते हैं. आज हर जगह उनकी काफी चर्चा है. अब उन पर एक फिल्म बनने जा रही है.

आमिर हुसैन लोन की बायोपिक का ऐलान

जम्मू-कश्मीर पैरा क्रिकेट टीम के कप्तान आमिर हुसैन लोन अपनी इच्छाशक्ति के लिए जाने जाते हैं. आज वो उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं जो छोटी-छोटी बातों पर मायूस हो जाते हैं. आमिर के दोनों हाथ नहीं हैं. लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. वो गर्दन और कंधे में बैट फंसा कर बैटिंग करते हैं. इसके साथ ही वो पैरों से गेंदबाजी भी करते हैं. अब उनपर एक फीचर फिल्म बनने जा रही है. इसका ऐलान कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ है.

---विज्ञापन---

फिल्म को लेकर क्या बोले डायरेक्टर

आमिर के जीवन पर बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन निशिल शेठ करेंगे. इस फिल्म का मकसद लोन की जिंदगी, उनके संघर्षों और क्रिकेट के मैदान में उनकी उपलब्धियों को सबके सामने लाना है. इसपर बात करते हुए फिल्म के निर्देशन निशिल शेठ ने कहा, 'आमिर हुसैन लोन की कहानी सिर्फ क्रिकेट या दिव्यांगता के बारे में नहीं है. ये मानवीय भावना के बारे में है. जिस बात ने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया, वो ये है कि उनकी सोच है कि वे अपनी सीमाओं तक महदूद नहीं रहेंगे. इस फिल्म के जरिए, हम दर्शकों के सामने साहस, गरिमा और दृढ़ता की एक प्रेरणादायक कहानी पेश करेंगे.'

आमिर ने जाहिर की खुशी

वहीं आमिर को जब पता चला की उनके जीवन पर फिल्म का ऐलान हुआ है तो वो खुशी से झूम उठे. इसे लेकर लोन ने कहा 'मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन मेरी जिंदगी की कहानी बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी. अगर मेरा यह सफर किसी एक शख्स को भी प्रेरित कर पाता है, तो मैं खुद को सचमुच किस्मत वाला समझूंगा. ये फिल्म सिर्फ मेरी कहानी नहीं है, बल्कि हर उस इंसान की कहानी है, जो हार मानने से इनकार करता है.'

---विज्ञापन---