Fedir Stryhun Passes Away: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और थिएटर जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. पॉपुलर फिल्म 'द लॉस्ट लेटर' (The Lost Letter) फेम दिग्गज अभिनेता और निर्देशक फेडिर स्ट्रिहुन (Fedir Stryhun) अब इस दुनिया में नहीं रहे. लंबी बीमारी के बाद 87 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है. उनके बेटे नजर स्ट्रिहुन ने सोशल मीडिया के जरिए इस दुखद खबर की पुष्टि की है, जिसके बाद से कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके फैंस और चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
बेटे नजर स्ट्रिहुन ने शेयर की दुखद खबर
फेडिर के बेटे नजर स्ट्रिहुन ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी देते हुए लिखा—"उनका महान दिल अब धड़कना बंद कर चुका है. यूक्रेनी नाट्य परंपराओं के आखिरी संरक्षक अब अनंत काल में विलीन हो गए हैं." जैसे ही ये जानकारी सामने आई तो उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ पड़ी.
शानदार करियर और आइकॉनिक फिल्में
1 नवंबर 1939 को जन्मे फेडिर ने अपने 50 साल से ज्यादा लंबे करियर में 'द लॉस्ट लेटर', 'द कोस्सैक बियॉन्ड द डैन्यूब', 'द स्टोन सोल', 'अन्न्य्च्का' और 'बबीलोन XX' जैसी बेहतरीन फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा था. उनकी एक्टिंग को फैंस खूब पसंद करते हैं.
'मारिया जंकोवेत्स्का' थिएटर से रहा गहरा नाता
साल 1965 से वह लविव के मारिया जंकोवेत्स्का नाटक थिएटर से जुड़े रहे और 1987 में इसके कलात्मक और मुख्य निदेशक बने. थिएटर की दुनिया में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. उन्होंने थिएटर की दुनिया में भी खूब नाम कमाया.
एजुकेशन और प्रतिष्ठित सम्मान
मंच पर सैकड़ों शानदार प्रस्तुतियां देने के साथ-साथ उन्होंने लविव नेशनल म्यूजिक अकादमी और इवान फ्रेंको नेशनल यूनिवर्सिटी में युवाओं को पढ़ाया भी. कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें 1978 में प्रतिष्ठित 'तारस शेवचेंको नेशनल प्राइज' से नवाजा गया था.
अंतिम संस्कार को लेकर अपडेट
परिवार की ओर से कहा गया था कि दिग्गज कलाकार के अंतिम संस्कार की तारीख और जगह की घोषणा भी करेंगे, जिसके उनके फैंस और चाहने वाले उन्हें आखिरी विदाई दे सकेंगे.