Eric Dane Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत बुरी खबर सामने आई है. यहां इंडस्ट्री के फेमस और दिग्गज एक्टर एरिक डेन (Eric Dane) का निधन हो गया है. 'ग्रेज एनाटॉमी' और 'यूफोरिया' जैसी हिट सीरीज देने वाले एरिक डेन ने महज 53 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. एरिक डेन के निधन की जानकारी उनके परिवार ने दी है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. बताया जा रहा है कि एरिक डेन की मौत कथित तौर पर एक खतरनाक बीमारी की वजह से हुई है.
कैसे हुई एरिक डेन की मौत?
एक्टर एरिक डेन के निधन की जानकारी उनके परिवार ने दी. बताया जा रहा है कि एरिक डेन की मौत कथित तौर पर एमियोट्रोफिक लैटरल स्क्लेरोसिस नाम की बीमारी की वजह से हुई है. इस बीमारी को 'लू गेहरिग डिसिज' के नाम से भी जाना जाता है. मालूम हो कि एक्टर ने इस बीमारी के बारे में एक साल पहले ही बताया था. इसके अलावा, एरिक एएलएस (अल्जाइमर डिसिज) से भी जूझ रहे थे.
---विज्ञापन---
एरिक डेन की बीमारी
बता दें कि एरिक डेन ने पिछले साल अप्रैल 2025 में बताया था कि उन्हें एएलएस (ALS) नाम की एक बीमारी डिटेक्ट हुई है. ये बीमारी पूरे शरीर के मसल्स को कंट्रोल करने वाली नर्व सेल पर अटैक करती है. इसके बाद उन्होंने इस बीमारी को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का काम किया.
---विज्ञापन---
एरिक डेन के आखिरी पल
एरिक डेन के परिवार ने एक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी. अपने बयान में परिवार ने कहा, 'ALS से जूझते हुए एरिक ने लोगों के बीच इसकी जागरूकता फैलाई. उन्होंने इस बीमारी से लड़ रहे बाकी लोगों के लिए कुछ करने का दृढ़ संकल्प लिया. लेकिन वो हमारे बीच नहीं है. उन्होंने अपने अंतिम दिन अपने दोस्तों, पत्नी और अपनी दो प्यारी बेटियों, बिली और जॉर्जिया के साथ बिताए. उनकी बहुत याद आएगी और उन्हें हमेशा प्यार से याद किया जाएगा.'