Dua Lipa Callum Turner: मशहूर पॉप सिंगर दुआ लीपा ने हाल ही में कैलम टर्नर से शादी रचाई थी. वहीं इन दिनों दुआ और उनके पति कैलम टर्नर इटली में हनीमून मना रहे हैं. दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई हैं. फैंस इन तस्वीरों पर भर-भरकर अपना प्यार लुटा रहे हैं.

शादीशुदा दुआ और उनके पति कैलम टर्नर इन दिनों इटली के खूबसूरत समंदर किनारे एन्जॉय करते नजर आए हैं. सामने आई तस्वीरों में दोनों प्यार में पूरी तरह डूबे नजर आए. कभी समंदर के बीच एक-दूसरे को गले लगाते, कभी किस करते तो कभी फ्लोटिंग ट्यूब पर आराम फरमाते हुए कपल्स को देखा जा सकता है.

---विज्ञापन---

हनीमून की तस्वीरें वायरल

हनीमून से वायरल इन तस्वीरों में दुआ लीपा काफी बोल्ड और हसीन लग रही हैं. सिल्वर मेटैलिक बिकिनी में दुआ बेहद ग्लैमरस दिखीं. खुले समंदर के बीच उनका दिलकश अंदाज हर किसी को आकर्षित कर रहा है. वहीं उनके पति कैलम टर्नर ब्लैक स्विम शॉर्ट्स में नजर आए. दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखाई दिए.

ग्रैंड वेडिंग में एक-दूसरे के हुए दुआ-कैलम

रिपोर्टस के मुताबिक, दुआ और कैलम ने 31 मई को एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी की थी. इसके कुछ दिनों बाद 6 जून को इटली के सिसिली में एक शानदार और आलीशान वेडिंग सेलिब्रेशन रखा गया, जहां दुनिया भर के खास मेहमान शामिल हुए थे. ये कार्यक्रम काफी बड़े पैमाने पर आयोजित किया गया था. इस ग्रैंड वेडिंग की सबसे खास बात रही म्यूजिक लीजेंड एल्टन जॉन की परफॉर्मेंस. दुआ और कैलम के लिए यहां एल्टन जॉन ने अपना आइकॉनिक गाना 'Your Song' गाया था.

---विज्ञापन---

साल की सबसे शानदार शादी!

कई रिपोर्ट्स में सामने आया कि इस शाही शादी पर करीब 17 लाख डॉलर यानी लगभग 15 करोड़ रुपये खर्च किए गए. शादी में शामिल मेहमानों ने इसे 'साल की सबसे बड़ी और सबसे शानदार शादियों में से एक बताया है. एक रिपोर्ट ने यहां तक दावा किया कि ये सिसिली की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही.

---विज्ञापन---

जेम्स बॉन्ड बनने पर क्या बोले कैलम टर्नर

इस वक्त दुआ और टैलम अपना क्वालिटी टाइम एन्जॉय कर रहे हैं. इटली में कपल को कैलाब्रिया के एक रेस्टोरेंट में भी स्पॉट किया गया, वहां मौजूद एक फैन ने दुआ की तारीफ करते हुए कहा कि वो असल जिंदगी में और भी ज्यादा खूबसूरत और प्यारी हैं. इसी दौरान कैलम टर्नर से जेम्स बॉन्ड बनने की अफवाहों पर भी सवाल किया गया. इस पर उन्होंने कहा- अगर मुझे ये मौका मिला तो इतने खास किरदार को निभाना मेरे लिए सम्मान की बात होगी.

---विज्ञापन---