DJ Kavinsky Death: फ्रांस की फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही दुखद और बुरी खबर आई है. यहां इंडस्ट्री के फेमस और दिग्गज डीजे कविंस्की का निधन हो गया है. 'टेडी बॉय', 'नाइटकॉल' और '1986' जैसे इलेक्ट्रो-पॉप हिट गानों के लिए मशहूर डीजे कविंस्की ने 50 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है. फ्रांस की न्यूज एजेंसी ने डीजे कविंस्की के निधन की जानकारी दी हैं. इस खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन और कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धाजंल अर्पित की है.

डीजे कविंस्की का निधन

खबरों के अनुसार, डीजे कविंस्की 28 जुलाई, 2026 की मंगलवार शाम को पेरिस स्थित अपने घर में बेहोश पाए गए. जब उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है. हालांकि, अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि डीजे कविंस्की की मौत आखिर किन कारणों की वजह से हुई है. पुलिस फिलहाल, उनकी अचानक मृत्यु के कारणों का पता लगा रही है. हालांकि, पुलिस ने किसी भी प्रकार की साजिश की आशंका नहीं जताई है. कई मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि वे पिछले कुछ दिनों से सिरदर्द की शिकायत कर रहे थे.

---विज्ञापन---

राष्ट्रपति ने शोक व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि

रॉयटर्स के अनुसार, पेरिस के ऑर्गनाइजर ने कहा, 'डीजे कविंस्की मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. घटनास्थल पर बचाव दल को कोई संदिग्ध चीज नहीं मिला.' फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने X हैंडल पर शोक व्यक्त किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'कविंस्की, फ्रांस का गौरव हमेशा रहेगा.' फ्रांस की संस्कृति मंत्री कैथरीन पेगार्ड ने X पर श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने लिखा, 'काविंस्की के अचानक निधन से फ्रांस ने अपनी एक अनूठी आवाज खो दी है. फिल्म 'ड्राइव' से लेकर पेरिस ओलंपिक तक, 'नाइटकॉल' ने पूरी दुनिया को मंत्रमुग्ध कर दिया था. उनका संगीत, जो नृत्य करने योग्य और पुरानी यादों से भरा है, पीढ़ियों और सीमाओं को पार करता रहेगा.'