Dame Penelope Keith Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही बुरी खबर समाने आई है. दरअसल, इंडस्ट्री की दिग्गज और फेमस एक्ट्रेस डेम पेनेलोप कीथ का निधन हो गया है. हॉलीवुड को 'द गुड लाइफ' और 'टू द मैनर बॉर्न' जैसे सिटकॉम देने वाली एक्ट्रेस डेम पेनेलोप कीथ ने 86 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. डेम पेनेलोप कीथ के परिवार ने एक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं. डेम पेनेलोप कीथ के निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.
कैंसर से जूझ रही थीं एक्ट्रेस
बीबीसी की खबर के अनुसार, एक्ट्रेस डेम पेनेलोप कीथ के परिवार ने एक बयान जारी कर उनके निधन की खबर दी है. एक्ट्रेस के परिवार ने बताया कि वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से लड़ रही थीं. अपने बयान में परिवार ने कहा, 'हमें यह बताते हुए गहरा दुख हो रहा है कि डेम पेनेलोप कीथ का निधन हो गया है. उन्होंने कैंसर से लड़ते हुए अपने सरे वाले घर में अपना आखिरी समय बिताया है. इस घर में वो पिछले 50 साल से भी अधिक समय से रह रही थीं.' एक्ट्रेस डेम पेनेलोप कीथ के निधन की खबर सुनने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हेंने श्रद्धाजलि देने लगे.
लोगों ने दी श्रद्धांजलि
'द गुड लाइफ' में डेम पेनेलोप कीथ की को-एक्ट्रेस फेलिसिटी केंडल ने उन्हें याद करते हुए कहा, 'जिन शो में मैंने उनके साथ काम किया, वे हमारे जीवन के बेहद खास पल थे और उनमें उनका कॉमिक टैलेंट झलकता था. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पति रॉडनी के साथ हैं. उन दोनों का प्यार और साझेदारी बेहद खूबसूरत थी. उनके साथ काम करना और उन्हें जानना बेहद सुखद अनुभव था. उनकी कमी बहुत खलेगी.' कॉमेडियन सू पर्किन्स ने भी अपने इंस्टाग्राम पर डेम पेनेलोप कीथ को श्रद्धांजलि देते हुए एक लंबा पोस्ट शेयर किया.