मशहूर मॉरमन इन्फ्लुएंसर और पॉडकास्टर चैंडलर डेविड हेनरी का महज 27 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके अचानक चले जाने की खबर ने उनके फैंस और सोशल मीडिया फॉलोअर्स को गहरे सदमे में डाल दिया है. ऑनलाइन अपनी जिंदगी, विचारों और धार्मिक कंटेंट के जरिए लोगों से जुड़ने वाले चैंडलर के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है. इतनी कम उम्र में उनका यूं दुनिया से चले जाना उनके चाहने वालों के लिए यकीन करना मुश्किल हो रहा है.

सड़क हादसे ने छीन ली जिंदगी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चैंडलर डेविड हेनरी शुक्रवार, 7 अगस्त को अमेरिका के यूटा में हुए एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हुए. बताया जा रहा है कि उनकी कार तीन गाड़ियों की टक्कर में शामिल थी. यह हादसा टिम्पानोगोस हाईवे और मॉर्निंग विस्टा रोड के चौराहे पर हुआ.

---विज्ञापन---

कैसे हुआ हादसा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'द साल्ट लेक ट्रिब्यून' को बताया कि चैंडलर पश्चिम दिशा में गाड़ी चला रहे थे. इसी दौरान उनकी गाड़ी दो अन्य वाहनों से टकरा गई. हादसे के बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

सीटबेल्ट नहीं पहनी थी

रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे की जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि चैंडलर ने सीटबेल्ट नहीं पहनी थी.हलांकि इस हादसे में किसी अन्य व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई. लेकिन, इस हादसे ने चैंडलर के परिवार, दोस्तों और उनके ऑनलाइन फॉलोअर्स को गहरा सदमा जरूर दिया है.

---विज्ञापन---

पॉडकास्ट के जरिए बनाई खास पहचान

चैंडलर सिर्फ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ही नहीं थे, बल्कि एक पॉडकास्टर के तौर पर भी उनकी पहचान थी. उन्होंने अपने 'Restored Truth' पॉडकास्ट के जरिए YouTube पर करीब 13 हजार सब्सक्राइबर बनाए थे. उनके पॉडकास्ट को 'धर्मग्रंथ'केंद्रित' और 'क्राइस्ट-केंद्रित' बताया गया था. अपने कंटेंट के जरिए वह धार्मिक विचारों और अपनी मान्यताओं को लोगों तक पहुंचाते थे. कम समय में उन्होंने अपनी एक ऑनलाइन कम्युनिटी तैयार कर ली थी.

फैंस के दिलों में हमेशा रहेंगे जिंदा

अब चैंडलर के अचानक निधन के बाद उनके पुराने वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट फैंस के बीच चर्चा में हैं. लोग उनकी बातों, व्यक्तित्व और उनके कंटेंट को याद करते हुए भावुक नजर आ रहे हैं. 27 साल की उम्र में उनकी जिंदगी का यूं अचानक खत्म हो जाना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है कि जिंदगी कितनी अनिश्चित है.

---विज्ञापन---