Tom Kane Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई है. यहां इंडस्ट्री के फेमस और दिग्गज वॉइस एक्टर टॉम केन का निधन हो गया है. कार्टून नेटवर्क के एनिमेटेड सीरियल 'द पॉवरपफ गर्ल्स' में प्रोफेसर यूटोनियम को अपनी आवाज देने वाले वॉइस एक्टर टॉम केन ने 64 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. टीएमजेड ने एक रिप्रेंजटिव के हवाले से टॉम केन के मौत की खबर की पुष्टि की है. उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है, हर कोई उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

टॉम केन के निधन की खबर…

टॉम केन के रिप्रेंजटिव जैक मैकगिनिस ने बताया कि वॉइस एक्टर टॉम अब हमारे बीच नहीं रहे. उन्होंने यह भी बताया कि उनकी मृत्यु का कारण 2020 में हुए स्ट्रोक से पैदा हुई कॉम्प्लिकेस है. इस रिपोर्ट में पुष्टि की गई है कि मृत्यु से पहले उन्हें कैनसस सिटी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. टीएमजेड को दिए बयान में रिप्रेंजटिव जैक मैकगिनिस ने बताया कि 'हालांकि अब उनकी आवाज खामोश हो गई है, लेकिन उन्होंने दुनिया को जो किरदार, कहानियां और प्यार दिया है, वह हमेशा जीवित रहेगा.'

---विज्ञापन---

2020 में आया था स्ट्रोक

मालूम हो कि नवंबर 2020 में टॉम केन को दिल के बाएं हिस्से में स्ट्रोक आया था, जिसका उनके जीवन पर काफी गहरा असर पड़ा था, जिसकी वजह से उनके शरीर के दाहिने हिस्से का ज्यादातर हिस्सा कमजोर हो गया है.

टॉम केन का करियर

बता दें कि टॉम केन ने 'द पॉवरपफ गर्ल्स' के अलावा, 'स्टार वार्स : द लास्ट जेडी' (एपिसोड VIII) में एडमिरल एकबार के किरदार को भी अपनी आवाज दी थी. उन्होंने एनिमेटेड 'स्टार वार्स: द क्लोन वॉर्स' में जेडी मास्टर योडा और एडमिरल युलारेन की भूमिकाओं को भी अपनी आवाज दी थी.

---विज्ञापन---