Bridgerton Star Simone Ashley India Trip: नेटफ्लिक्स की टॉप रोमांटिक सीरीज 'ब्रिजर्टन' की कैट शर्मा यानी एक्ट्रेस सिमोन एश्ले इन दिनों भारत भ्रमण कर रही हैं, जिसकी तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. 'ब्रिजर्टन' में अपने कॉन्फिडेंस और शार्प लुक से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस सिमोन एश्ले ने भारत आते ही अपना देसी अंदाज दिखाया है. हाल ही में सिमोन एश्ले ने अपनी मुंबई ट्रिप की कई सारी तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर की हैं.

मुंबई विजिट की झलक

ब्रिटिश-तमिल एक्ट्रेस सिमोन एश्ले नवंबर 2026 के मध्य में मुंबई आईं. 'ब्रिजर्टन' स्टार ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्होंने अपनी मुंबई विजिट की झलक दिखाई है. इसमें शहर की सड़कें, लोकल खाने के एक्सपीरियंस और 6th एनुअल अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स में ग्लैमरस मौजूदगी जैसी चीजें शामिल हैं. अपनी इस पोस्ट में उन्होंने इस शहर की रोजमर्रा की खूबसूरती और इसके हाई-प्रोफाइल सेलिब्रेशन, दोनों के अलग-अलग रूप दिखाए हैं.

माथे पर टीका…

उन्होंने अपनी इस पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके माथे पर टीका लगा हुआ है. वहीं, एक दूसरी तस्वीर में सिमोन एश्ले इंडियन थाली के खाने का आनंद लेती दिखाई दे रही हैं. इससे उनके भारतीय फैंस की खुशी छिपाए नहीं छिप रही है. इस पोस्ट की ज्यादातर तस्वीरों में सिमोन एश्ले मुंबई में ऑटो-रिक्शा की सवारी करती दिखाई दे रही हैं. अपनी इन तस्वीरों के साथ सिमोन ने कोई कैप्शन नहीं दिया है.

सिमोन एश्ले का काम

बता दें कि सिमोन एश्ले जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म 'ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग' में माया का किरदार निभाती दिखाई देंगी. इनके अलावा, फैंस उन्हें 'ब्रिजर्टन' के सीजन 5 में केट शर्मा के रूप में उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं. साथ ही, वह अगले साल 2027 की गर्मियों में एक फॉलो-अप EP तैयार कर रही हैं, जिसके लिए वह बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड हैं.