एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां बेहद कम उम्र में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. ब्राजील की मशहूर टिक टॉक स्टार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर डुडा अल्वेस का महज 22 साल की उम्र में निधन हो गया है. डुडा का असली नाम मारिया एडुआर्डा अल्वेस डॉस सैंटोस था. उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस और दोस्तों के बीच शोक की लहर है.

मौत से कुछ दिन पहले शेयर किया था वीडियो

डुडा अल्वेस की मौत ऐसे वक्त में हुई है, जब वह अपनी हालिया ब्रेस्ट सर्जरी के बाद रिकवरी के अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर कर रही थीं. उनके आखिरी वीडियो में उन्होंने सर्जरी के बाद होने वाली परेशानियों के बारे में बताया था. उन्होंने दर्द, उल्टी और इमोशनल परेशानी का जिक्र किया था. इसके अलावा डुडा ने सर्जरी कराने के फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर मिले नेगेटिव कमेंट्स पर भी रिएक्शन दिया था. उनकी आखिरी पोस्ट 10 सितंबर को सामने आई थी.

---विज्ञापन---

सर्जरी के दर्द का किया था जिक्र

डुडा ने बताया था कि उन्होंने यह सर्जरी अपने शरीर को लेकर महसूस होने वाली असहजता के कारण कराई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपनी रिकवरी के दौरान होने वाली तकलीफों को लगातार फैंस के साथ शेयर कर रही थीं.

मौत की वजह अब तक साफ नहीं

डुडा की मौत की वजह अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है. ब्राजील के फेडरल डिस्ट्रिक्ट की पुलिस मामले की जांच कर रही है. रिपोर्ट्स में जांच के एक एंगल का जिक्र है, लेकिन अधिकारियों ने परिवार की निजता का हवाला देते हुए ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है. अभी तक ऐसा कोई आधिकारिक सबूत सामने नहीं आया है, जिससे डुडा की मौत को उनकी हालिया सर्जरी या रिकवरी से सीधे तौर पर जोड़ा जा सके.

---विज्ञापन---

7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

डुडा अल्वेस TikTok पर काफी पॉपुलर थीं. उनके 7.4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे और उनके वीडियोज को करीब 2.7 करोड़ लाइक्स मिल चुके थे. वह रोजमर्रा की जिंदगी, दोस्तों, अपने पार्टनर और डांस से जुड़े वीडियो पोस्ट करती थीं. मजेदार अंदाज में अपनी पसंद नापसंद बताने की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर 'द गर्ल हू हेट्स थिंग्स' के नाम से भी पहचान मिली थी.