Kimmarie Johnson Death: हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां मशहूर एक्ट्रेस किममेरी जॉनसन का निधन हो गया है, एक्ट्रेस ने 50 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. अभिनेत्री पिछले लंबे समय से दिल से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहीं थीं, पिछले कुछ वक्त पहले उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई सकी, उनके जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

कब हुई एक्ट्रेस की मौत?

मशहूर अभिनेत्री और मॉडल किममेरी जॉनसन अब इस दुनिया में नहीं रहीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4 नवंबर को लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर पर उनका निधन हो गया.

अस्पताल में कई दिनों तक चली जिंदगी की जंग

TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक, किममेरी की भतीजी रोंडा स्कॉट ने बताया कि 27 अक्टूबर को एक्ट्रेस को दिल से जुड़ी गंभीर समस्या हुई थी. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद हार्ट एन्यूरिज्म की जानकारी दी थी. करीब आठ दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद 4 नवंबर को उनकी दिल की धड़कन रुक गई और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन की खबर 5 नवंबर को सामने आई.

ब्यूटी क्वीन से एक्ट्रेस बनने तक का सफर

किममेरी जॉनसन का जन्म पेंसिल्वेनिया के विल्किंसबर्ग में हुआ था. एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले उन्होंने ब्यूटी पेजेंट में अपनी पहचान बनाई. साल 1992 में उन्होंने मिस पेंसिल्वेनिया USA का खिताब जीता था. इसके बाद 1993 में मिस USA प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और टॉप 5 तक पहुंचीं.

ग्लैमर्स लाइफ से बनाई दूर

उन्होंने 90 के दशक के आखिर में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. टीवी के मशहूर शो 'बेवर्ली हिल्स, 90210' में उनके काम को पहचान मिली. इसके अलावा वह पामेला एंडरसन के साथ सीरीज 'V.I.P.' में भी नजर आईं.

इन फिल्मों से एक्ट्रेस को मिली पहचान

उनकी फिल्मों की बात करें तो साल 2000 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म 'ड्यूड, व्हेयर इज माई कार?' उनके करियर की चर्चित फिल्मों में शामिल है. इसमें एश्टन कुचर और सीन विलियम स्कॉट मुख्य भूमिका में थे. इसके अलावा उन्होंने 'स्पैनिश फ्लाई', 'शैडो फ्यूरी', 'गैंग वॉर्स' और 'लिगेसी' जैसी फिल्मों में भी काम किया.

बेटे के लिए छोड़ी एक्टिंग, शुरू किया अपना बिजनेस

किममेरी ने साल 2003 में बेटे कैमरून नीनो के जन्म के बाद एक्टिंग से दूरी बना ली थी. वह अपने बेटे की परवरिश पर ध्यान देना चाहती थीं. हालांकि, उन्होंने अपने करियर को पूरी तरह खत्म नहीं किया और बाद में बिजनेस की दुनिया में कदम रखा.

बिजनेस से बनाई अपनी नई पहचान

साल 2011 में उन्होंने अपना स्किनकेयर ब्रांड 'स्किनग्लो बाय किममैरी' शुरू किया. वह अपने इस बिजनेस को लेकर काफी उत्साहित थीं. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि इस ब्रांड के जरिए वह महिलाओं को स्किनकेयर और हेल्थ के प्रति जागरूक करना चाहती हैं.

सदमे में परिवार और फैंस

किममेरी जॉनसन अपने पीछे बेटे कैमरून नीनो को छोड़ गई हैं. उनकी अचानक हुई मौत से परिवार और चाहने वाले गहरे सदमे में हैं.