मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स यानी MCU के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. मचअवेटेड फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' का नया और आखिरी ट्रेलर सामने आ गया है. जिसमें एक बार फिर स्टीव रोजर्स यानी कैप्टन अमेरिका की वापसी ने फैंस को हैरान कर दिया है, लेकिन इस बार उनकी खुशी ही पूरे मार्वल यूनिवर्स के लिए सबसे बड़ा खतरा बनती नजर आ रही है.
स्टीव रोजर्स की गलती से शुरू होगी तबाही?
ट्रेलर की शुरुआत स्टीव रोजर्स और पैगी कार्टर की जिंदगी की झलक से होती है. स्टीव टाइम में पीछे जाकर पैगी के साथ अपना जीवन बिताने का फैसला कर चुका है. अब दोनों का एक बेटा भी है और स्टीव अपनी छोटी सी दुनिया में खुश है, लेकिन उसे पता है कि अतीत में लिया गया उसका फैसला सही नहीं था.
फैसलों के नतीजों पर स्टीव को अफसोस?
स्टीव अपनी असलियत अपने बेटे से छिपाकर रखता है. इसी बीच फैंटास्टिक फोर की टीम उसके पास पहुंचती है. स्टीव उन्हें बताता है कि एवेंजर्स बनाते समय उसने कई फैसले लिए, लेकिन उन फैसलों के नतीजों का अंदाजा उसे नहीं था.
डॉ. डूम के निशाने पर एवेंजर्स और एक्समैन
अब मार्वल यूनिवर्स के सामने सबसे बड़ा खतरा विक्टर वॉन डूम यानी डॉ. डूम के रूप में खड़ा होता दिखाई देता है. ट्रेलर में उसकी एंट्री के साथ ही कहानी का रोमांच बढ़ जाता है. डॉ. डूम उन लोगों को खत्म करना चाहता है, जो उसकी नजर में चोरी की जिंदगी जी रहे हैं.
खतरे से साथ में निपटेगी एवेंजर्स और एक्समैन की टीम
इस खतरे से निपटने के लिए एवेंजर्स और एक्समैन की टीमें एक साथ आती नजर आती है. इतना ही नहीं ट्रेलर में कई सुपरहीरो के बीच जबरदस्त एक्शन की झलक भी देखने को मिलती है.
थिएटर में मिलेगा मार्वल एक्सपीरियंस
फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर डॉ. डूम के किरदार में तो आयरन मैन के रूप में फैंस के दिलों पर राज करने वाले RDJ की वापसी ने फैंस की एक्साइटमेंट को और कई गुना बढ़ा दिया है. बहरहाल, इस बार एवेंजर्स के सामने ऐसा दुश्मन है, जिससे सामना आसान नहीं होगा. थॉर, स्टीव रोजर्स, सैम विलसन और बकी बार्न्स जैसे योद्धाओं के साथ नई टीम कैसे मुकाबला करेगी, ये देखना दिलचस्प होगा. बता दें, फिल्म भारत में इसी साल 17 दिसंबर को रिलीज होगी.