Anne Hathaway Welcomes Third Child: हॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस ऐनी हैथवे के फैंस के लिए एक खुशखबरी है. दरअसल, ऐनी हैथवे तीसरी बार मां बन गई हैं, उन्होंने 44 साल की उम्र में अपने तीसरे बच्चे को जन्म दिया है. हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस या उनके परिवार और टीम की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. दरअसल, हाल ही में न्यूयॉर्क शहर में ऐनी हैथवे को अपनी गोद में बच्चे को लेकर घूमते देखा गया. जिसकी तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इसके अलावा, इंटरनेट पर उनके तीसरे बच्चे के जेंडर को लेकर कई अफवाहें उड़ रही हैं. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.
न्यूयॉर्क की सड़कों से वायरल हुई तस्वीरें
People ने एक सोर्स का हवाला देते हुए कन्फर्म किया है कि एक्ट्रेस ऐनी हैथवे ने सच में अपने तीसरे बच्चे को जन्म दे दिया है. इसके अलावा, TMZ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में ऐनी अपने तीसरे बच्चे को बेबी कैरियर में लेकर न्यूयॉर्क की सड़कों पर चलती हुई दिखाई दे रही हैं. उन्होंने मैचिंग ट्रैक पैंट के साथ एक लंबा सफेद कोट पहना हुआ है. बच्चे को जन्म देने के बाद यह उनकी पहली पब्लिक अपीयरेंस थी.
क्या है बच्चे का जेंडर?
वहीं, वायरल हो रही एक्ट्रेस ऐनी हैथवे की तस्वीरों में बच्चे को गुलाबी बॉबल हैट पहने देखा गया, जिससे तीसरे बच्चे के जेंडर को लेकर भी अफवाहें उड़ने लगी हैं. एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'उन्हें उनकी बेबी गर्ल मिल गई.' दूसरे फैन ने कमेंट में लिखा, 'गुलाबी बॉबल हैट? क्या आखिरकार उन्हें बेटी मिल गई?'
मैं पक्का गायब हो जाऊंगी…
हालांकि, ऐनी ने अभी तक सोशल मीडिया पर अपने तीसरे बच्चे के जन्म की ऑफिशियल घोषणा नहीं की है. ऐनी और उनके पति एडम शुलमैन पहले से ही दो बेटों, जोनाथन (10) और जैक (6) के माता-पिता हैं. अगस्त में जिमी किमेल लाइव पर एक अपीयरेंस के दौरान, ऐनी हैथवे ने कहा कि उन्होंने अपने तीसरे बच्चे का जेंडर न बताने का फैसला किया है. उन्होंने कहा, 'हमें पता है. हम नहीं बता रहे हैं. मुझे हमेशा ऐसा कहते हुए बहुत बुरा लगता है. मैं पक्का गायब हो जाऊंगी और कुछ समय के लिए छुट्टी लूंगी.'