Alex Bueno Death: डोमिनिकन की फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से दुखद खबर आई है. यहां इंडस्ट्री के दिग्गज और फेमस सिंगर एलेक्स ब्यूनो का निधन हो गया है. अपने 'मेरेन्गुए' और 'बचाटा' जैसे म्यूजिक जॉनर में अपने बड़े योगदान के लिए पहचाने जाने वाले सिंगर एलेक्स ब्यूनो ने 62 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. उनके निधन की जानकारी गुरुवार, 18 जून को उनके ही सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए दी गई. बताया जा रहा है कि एलेक्स ब्यूनो पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे. उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.

एलेक्स ब्यूनो के निधन की खबर

एलेक्स ब्यूनो के इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की गई, जिसमें बताया गया कि सिंगर का निधन 18 जून को सुबह 9:43 बजे न्यूयॉर्क शहर में हुआ. पोस्ट के कैप्शन में स्पेनिश भाषा में लिखा, 'उनके निधन से इंडस्ट्री में और उनके सभी चाहने वालों के दिलों में एक सन्नाटा छा गया है.' ब्यूनो पिछले कुछ सालों से कैंसर से जूझ रहे थे, जिसके इलाज के लिए वो सितंबर 2025 में अमेरिका चले गए थे. उनकी मृत्यु से एक दिन पहले, 17 जून को उनके इंस्टाग्राम पर उनकी एक हेल्थ अपडेट शेयर की गई थी, क्योंकि डोमिनिकन मीडिया में उनकी बिगड़ती हालत के बारे में अफवाहें फैल रही थीं. उनके हेल्थ अपडेट में बताया गया कि एलेक्स ब्यूनो का अमेरिका में सफल ऑपरेशन हुआ था और वे ठीक भी हो रहे थे. हालांकि, तीन हफ्ते पहले अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और तब से उनमें कोई सुधार नहीं हुआ है.

---विज्ञापन---

एलेक्स ब्यूनो का करियर

जानकारी के अनुसार, एलेक्स ब्यूनो ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत साल 1982 में 'फर्नांडो विलालोना' एल्बम के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने 'एलेक्स ब्यूनो वाई ला ऑर्केस्ट्रा सुप्रीम' को बनाया. उनके इस बैंड ने इंटरनेशनल लेवल पर फेमस एल्बम और जनरेशनल हिट गाने दिए हैं, जिनमें 'क्यू वुएल्वा' और 'जार्डिनेरा' शामिल हैं.

---विज्ञापन---