Anne Hathaway is Third Time Pregnant: हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ऐनी हैथवे ने हाल ही में अपने फैंस को एक बड़ी गुड न्यूज दी है. दरअसल, ऐनी हैथवे एक बार फिर से प्रेग्नेंट हैं, 43 साल की एक्ट्रेस तीसरी बार मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ऐनी हैथवे ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी है. जिसके साथ उन्होंने अपने बेबी बंप वाली एक वीडियो भी शेयर कर की है. एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी अनाउंमेंट वाली ये पोस्ट पूरे इंटरनेट पर देखते ही देखते वायरल हो गई. इसके बाद उनकी पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर फैंस की बधाइयों का तांता लग गया है.
ऐसे की प्रेग्नेंसी अनाउंमेंट
फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा' की 43 साल की स्टार ऐनी हैथवे ने 19 जून को अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनकर अपने दोनों को फोल्ड किए फ्रेम में आती हैं, फिर कुछ समय बाद वो अपने हाथों को फ्री छोड़ देती हैं, जिसके बाद उनका बेबी बंप दिखाई देने लगता है. इसके बाद फिर एक्ट्रेस शरमा कर हंसते हुए वीडियो फ्रेम से बाहर चली जाती हैं. वहीं, वीडियो के बैकग्राउंड में बारबरा लुईस का गाना 'बेबी, आई एम योर्स' बज रहा है.
फैंस ने दी बधाइयां
ऐनी हैथवे ने इस प्यारी सी पोस्ट के साथ बहुत ही खूबसूरत और छोटा सा कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'बेबी, मैं तुम्हारी हूं.' बस फिर क्या था, उनकी इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कई फिल्मी सितारों के साथ फैंस उन्हें बधाइयां देने लगे. जहां उनकी एक फैन ने कमेंट में लिखा, 'ऐन के साथ ही प्रेग्नेंट होना एक सपना सच होने जैसा है.' वहीं, एक दूसरे फैन ने लिखा, 'ओह माय गॉड! जेनोविया की प्रिंसेस प्रेग्नेंट हैं, बधाई हो!' बता दें कि ऐनी हैथवे और उनके पति एडम शुल्मन के पहले से दो बेटे, जोनाथन (10) और जैक (6) के मम्मी-पापा हैं.