TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Health Care: दो कली लहसुन की दूर भगाए कई बीमारियां, दिल का भी रखे ख्याल, जानें इसके लाभ

Health Care: लहसुन के तड़के से दाल और सब्जी का टेस्ट बढ़ जाता है। इससे न सिर्फ खाने का टेस्ट ही बढ़ता है बल्कि ये सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता है। जो लोग खाली पेट लहसुन की दो कलियों का रोज सेवन करते हैं। उनसे बीमारियां सौ कोस दूर भागती हैं। आज हम […]

Health Care: दो कली लहसुन की दूर भगाए कई बीमारियां, दिल का भी रखे ख्याल, जानें इसके लाभ
Health Care: लहसुन के तड़के से दाल और सब्जी का टेस्ट बढ़ जाता है। इससे न सिर्फ खाने का टेस्ट ही बढ़ता है बल्कि ये सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता है। जो लोग खाली पेट लहसुन की दो कलियों का रोज सेवन करते हैं। उनसे बीमारियां सौ कोस दूर भागती हैं। आज हम आपको लहसुन खाने के लाभ के बारे में बताने जा रहे हैं। लहसुन में मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इनसे आपका दिल भी दुरुस्त रहता है। आयुर्वेद में भी लहसुन के गुणों का जिक्र किया गया है कि उसे खाने से क्या लाभ मिलते हैं। अगर आप भी इसके गुणों के बारे में जानना चाहते हैं तो आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

दिल का रखे ख्याल

लहसुन में मौजूद पोषक तत्व हमारे दिल के लिए बहुत अच्छे होते हैं। जो लोग अपने दिल का ख्याल रखना चाहते हैं उन्हें रोज सुबह खाली पेट दो लहसुन की कलियों का सेवन करना चाहिए। दरअसल कभी-कभी धमनी अपना लचीलापन खो देते हैं। ऐसे टाइम पर लहसुन उसको लचीला बनाने में कारगर होता है। ये सल्फर यौगिक रक्त-कोशिकाओं को बंद होने से बचाता है। इसलिए आपको इसका रोज सेवन करना चाहिए। और पढ़िए – Health Care: दो कली लहसुन की दूर भगाए कई बीमारियां, दिल का भी रखे ख्याल, जानें इसके लाभ

दांत दर्द को दूर भगाएं

अक्सर कई लोगों के दांत में दर्द होता है। ऐसे में उनका खाना पीना मुश्किल हो जाता है। हालांकि बाजार में दवा मिल जाती है, लेकिन ये सेहत के लिए बहुत अच्छी नहीं होती। अगर आपके दांत में दर्द हो रहा है तो लहसुन आपके लिए बहुत लाभकारी है। इसमें एंटी बैक्टीरियल और दर्द निवारक गुण पाए जाते हैं। दांत दर्द से निजात पाने के लिए आप इसे दर्द वाली जगह पर पीसकर रख लें।

भूख बढाएं

जिन लोगों की भूख कम लगती हैं उनके लिए लहसुन बहुत लाभकारी है। ये खाने से आपकी भूख बढ़ती है।लहसुन आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक करता है जिससे आपकी भूख भी बढ़ती है। जब कभी पेट में एसिड बनने लगे तो आप लहसुन का इस्तेमाल करें। ये आपके पेट को भी ठीक रखता है।

वेट लॉस में मददगार

जो लोग बढ़े हुए वजन से परेशान हैं उन लोगों के लिए लहसुन बहुत मददगार होता है। इसके लिए आपको सुबह खाली पेट लहसुन की दो कलियां खानी हैं। आप देखेंगे कि कुछ ही दिनों में पुराने कपड़े आपको फिट आने लगेंगे। Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। कोई उपाय या नुस्खे को अपनाने से पहले चिकित्सीय परामर्श जरूर लें। e24Bollywood वेबसाइट किसी भी तरह की चिकित्सीय सलाह की पुष्टि नहीं करता है। और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.