Benefits of Eating Pistachios: प्रेगनेंसी में महिलाओं के लिए वरदान है ये चीज, खून की कमी दूर कर देती है ये गजब के फायदे
Benefits of Eating Pistachios During Pregnancy: मां बनना (Pregnancy) हर महिला के लिए सौभाग्य की बात होती है। इस दौरान खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए वरना कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेगनेंसी के दौरान कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि वो क्या खाएं और क्या नहीं खाएं। इसी सवाल की कड़ी में ये भी शामिल होता है कि प्रेगनेंसी में पिस्ता खाना कितना सही और कितना गलत होता है। अगर आपके मन में भी यही सवाल उठता है तो हम आपके इस सवाल का जवाब लाए हैं।
अगर आप सही मात्रा में पिस्ता का सेवन करते हैं तो नुकसान नहीं होता। हालांकि आपको दूसरे सूखे मेवे के साथ पिस्ता का सेवन करना चाहिए। इसे अकेले खाने से बचना चाहिए वरना नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि पिस्ता में मौजूद पोषक तत्वों के बारे में और उसके सेवन से मिलने वाले फायदों के बारे में।
यह भी पढ़ें: आप भी करती हैं Pregnancy के दौरान धूम्रपान, तो हो जाएं सावधान, डॉ. आकाश माथुर ने बताए इसके नुकसान
पिस्ता में पाए जाने वाले पोषक तत्व Benefits of Eating Pistachios
पिस्ता को संतुलित मात्रा में खाना चाहिए। यह पोषक तत्वों का भंडार है। पिस्ता में एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, आयरन, फोलेट, पोटेशियम, कैल्शियम, मिनरल्स और विटामिन्स आदि से भरपूर होते हैं।
न्यूट्रिशनिस्ट ने क्या बताया
आपको बता दें किन ओनली माय हेल्थ में छपी खबर के अनुसार, न्यूट्रिशनिस्ट शैली तोमर ने पिस्ता के बारे में बताया कि, अगर सही मात्रा में इसे खाया जाए तो यह गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अधिक लाभदायक है। उन्होंने बताया कि पिस्ता विटामिन, मिनरल, प्रोटीन आदि गुणों से भरे होते हैं। इन्हें खाने से भ्रूण और गर्भवती महिला दोनों को फायदा मिलता है।
प्रेगनेंसी में पिस्ता खाने से मिलते हैं ये गजब के लाभ (benefits of eating pistachios during pregnancy)
1. खून की कमी होती है दूर
अगर आप प्रेगनेंसी के दौरान पिस्ता का सेवन करते हैं तो इससे खून की कमी दूर हो सकती है। इसमें आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो रेड ब्लड सेल्स का प्रोडक्शन करने में मददगार होता है।
2. कब्ज की समस्या होती है दूर
प्रेगनेंसी में कब्ज की समस्या सबसे ज्यादा परेशान करती है। ऐसे में पिस्ता का सेवन आपकी इस समस्या का हल बन सकता है। इसलिए हर गर्भवती महिला को सीमित मात्रा में पिस्ता का सेवन करना चाहिए।
3. इम्यूनिटी होती है मजबूत
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है। इसे मजबूत और मैनटेन बनाए रखने के लिए पिस्ता लाभकारी है। पिस्ता में विटामिन ई और कॉपर होता है जो इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें: खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना बढ़ सकती है आपकी मुसीबतें
ऐसे करें पिस्ता का सेवन Benefits of Eating Pistachios
अगर आप अपने प्रेगनेंसी टाइम को अच्छे से इंजॉय करना चाहती हैं तो सबसे पहले अपने खानपान का बहुत ख्याल रखें। इसके लिए आप कच्चा पिस्ता का चूरा बनाकर दही के साथ सेवन करें। इसके अलावा आप पिस्ता का मिल्क शेक भी बनाकर पी सकते हैं। आप चाहें तो पिस्ता को रात में भिगोकर रख दें और सुबह दूध के साथ इसका सेवन कर सकती हैं।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। e24Bollywood वेबसाइट इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि कोई भी उपाय को अमल में लेने से पहले संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
अभी पढ़ें - फिटनेस और हेल्थ से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.