TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Monsoon Disease: सावधान! बरसात में ये बीमारियां बना सकती हैं आपको अपना शिकार, जानें लक्षण और बचाव के उपाय

Monsoon Disease: बरसात का मौसम आ गया है। ये मौसम तपिश भरी गर्मी से राहत तो देता है लेकिन कई सारी बीमारियों को आमंत्रित भी करता है। दरअसल बारिश के मौसम में जगह-जगह पर जलजमाव, कीचड़ व गंदगी की वजह से मच्छर व बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं जो कई गंभीर बीमारियां फैलाते हैं। ऐसे […]

Monsoon Disease: बरसात का मौसम आ गया है। ये मौसम तपिश भरी गर्मी से राहत तो देता है लेकिन कई सारी बीमारियों को आमंत्रित भी करता है। दरअसल बारिश के मौसम में जगह-जगह पर जलजमाव, कीचड़ व गंदगी की वजह से मच्छर व बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं जो कई गंभीर बीमारियां फैलाते हैं। ऐसे में जरूरी होता है कि अपनी सेहत का ज्यादा ख्याल रखा जाए। आज हम आपको इस मौसम में होने वाली 5 गंभीर बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर वक्त रहते इसका पता चल जाए तो ठीक है वरना जान जान का खतरा बढ़ जाता है। यह भी पढ़ें: सता रही है बच्चों की सेहत की चिंता, तो डाइट में शामिल करें इस फल का जूस, मिलेंगे अचूक लाभ

1. डेंगू    Monsoon Disease

बारिश के मौसम में पानी भरने की वजह से डेंगू के मच्छर पनप जाते हैं। डेंगू के मच्छर के काटने से जान जाने का खतरा बढ़ जाता है। इस मच्छर के काटने पर बुखार हो जाता है। ऐसे में मरीज के पूरे शरीर और जोड़ों में तेज दर्द के साथ तेज बुखार हो जाता है और प्लेटलेट्स भी डाउन हो जाती हैं। इससे बचने के लिए मच्छरों से बचें और घर से निकलने से पहले शरीर को पूरी तरह से कवर करें।

2. मलेरिया

आपको बता दें कि मलेरिया बरसात में होने वाली आम लेकिन गंभीर संक्रामक बीमारी है। ये मच्छर के काटने से होती है जो जलजमाव से पैदा होते हैं। पता हो कि यह रोग मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है। इससे बचने के लिए अपने आसपास पानी का जमाव न होने दें।

3. डायरिया    Monsoon Disease

बारिश के मौसम में बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ जाता है। ये बैक्टीरिया संक्रामक रोगों को फैलाने का काम करते हैं। उन्हीं रोगों में से एक है डायरिया की समस्या। इसमें पेट में मरोड़ होने के साथ ही दस्त लग जाते हैं। दरअसल बरसात में प्रदूषित पानी और खाद्य पदार्थों के सेवन के कारण डायरिया होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो पानी उबालकर पिएं और बाहर का खाना खाने से बचें।

4. चिकनगुनिया

चिकनगुनिया एक बहुत गंभीर बीमारी है जो मच्छरों के काटने पर फैलने वाला बुखार है। चिकनगुनिया होने पर संक्रमित मरीज के शरीर और जोड़ों में बहुत दर्द होता है। इससे बचने के लिए जलजमाव से बचें, ताकि उसमें पनपने वाले मच्छर बीमारी न फैलाएं। यह भी पढ़ें: खाली पेट इन चीजों का सेवन करने से कंट्रोल कर सकते हैं यूरिक एसिड, जानें कैसे करें इनका सेवन

5. हैजा        Monsoon Disease

हैजा होने पर अगर समय से इलाज न कराया जाए तो जान जाने का खतरा बढ़ जाता है। ये विब्रियो कोलेरा नामक जीवाणु के कारण फैलने वाला रोग है। जो दूषित भोजन व पानी को पीने से होता है। हैजा होने पर पेट में ऐंठन के साथ लगातार उल्टी-दस्त होते हैं जो इंसान को बेहद कमजोर बना देता है।  इससे बचने के लिए खाने-पीने संबंधी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। e24Bollywood वेबसाइट इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि कोई भी उपाय को अमल में लेने से पहले संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.