Sunita Baby Dance On Kache Kat Le: हरियाणवी इंडस्ट्री और उसके फैंस की कोई तादात नहीं है। इस इंडस्ट्री ने फैंस को एक से बढ़कर एक सिंगर और डांसर्स दिए हैं। इस लिस्ट में ही शामिल है सुनीता बेबी का नाम जो अपनी अदाओं और अंदाज से बड़े-बड़ों को पीछे छोड़ देती हैं। इस कड़ी में आइए देखते हैं सुनीता बेबी का वायरल डांस जो आए दिन सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है।
सुनीत बेबी ने काच्चे काट ले पर लगाई आग (Sunita Baby Dance On Kache Kat Le)
सुनीता बेबी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। वजह है इस गाने में सुनीता बेबी के डांस मूव्स। टशन हहियाणवी नाम के यू-्ट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस वीडियो में सुनीता बेबी काच्चे काट ले नाम के हरियाणवी गाने पर जबर डांस परफॉर्मेंस देते हुए नजर आ रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सुनीता की परफॉर्मेंस से पहले माहौल एक दम ठंडा था लेकिन जैसे ही सुनीता ने अपने डांस मूव्स दिखाना शुरू किया वैसे ही वहां मौजूद लोगों में भी एनर्जी आ गई। यहां देखिए वो वीडियोः
ये भी पढ़ेंः औरों को देखकर खुद भी ओटीटी पर कूद पड़ीं तारा सुतारिया, Apurva का दमदार ट्रेलर रिलीज
सुनीता बेबी की अदाएं कर देंगी दिवाना
चेहरे के एक्सप्रेशन्स, अदाएं, नजाकत भरा अंदाज देखकर एक बार फिर सुनीता बेबी के फैंस सीटी बजाने को मजबूर हो गए। सुनीता बेबी एक बार फिर अपने डांस से फैंस के दिलों को जीतने में कामयाब हो गईं। बता दें कि महज पांच महीने पहले रिलीज हुए इस वीडियो पर खबर लिखे जाने तक 253k व्यूज आ चुके हैं। वहीं कमेंट की तो बरसात हो रखी है। जहां किसी ने कहा कि सुनीता बेबी की तो बात ही कुछ और है तो वहीं कुछ सुनीता बेबी की तुलना फेमस डांसर सपना चौधरी से कर रहे हैं।
हर वीडियो पर हजारों व्यूज
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सुनीता बेबी के डांस को देख सब हैरान रह गए हैं। सोशल मीडिया पर डांसर के लगभग हर वीडियो पर हजारों से लेकर मिलियन्स में व्यूज हैं।