Sapna Choudhary Divorce Rumours: हरियाणवी सिनेमा की डांस क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) और उनके पति वीर साहू की शादीशुदा जिंदगी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया और मीडिया गलियारों में अफवाहों का बाजार बेहद गर्म है. सपना द्वारा हाल ही में दिए गए कुछ बयानों के बाद दोनों के तलाक की अटकलें लगाई जाने लगी थीं. अब इन वायरल खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए उनके पति वीर साहू (Veer Sahu) ने अपने खास अंदाज में करारा जवाब दिया है.

सपना का वो बयान जिससे मची खलबली

सपना चौधरी ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में शादी के 6 साल पूरे होने पर कहा था, "अगर आप मुझसे पूछेंगे कि क्या मुझे प्यार महसूस हुआ, तो मैं कहूंगी नहीं. हमारी शादी को 6 साल हो गए हैं और अब यादें धुंधली होने लगी हैं." उन्होंने यह भी कहा था कि उनके पास पति से न तो लड़ने का समय है और न ही उन्हें मनाने का. इसी बयान के बाद दोनों के अलग होने की खबरें उड़ने लगीं.

---विज्ञापन---

वीर साहू ने कसा तंज

अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर उड़ रही अफवाहों पर वीर साहू ने इंस्टाग्राम पर केवल 2 सेकंड का एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- "बोलो मीडिया माता की जय. बहुत अच्छा. बढ़िया है, खींच कर रखो काम." इस सटायर (व्यंग्य) वाले अंदाज से वीर ने साफ संदेश दे दिया कि मीडिया बिना वजह उनकी शादी टूटने की झूठी खबरें चला रहा है.

फैंस ने वीर के अंदाज को सराहा

वीर साहू के इस मजाकिया और बेबाक जवाब को देखकर फैंस राहत की सांस ले रहे हैं. वीडियो के कमेंट बॉक्स में यूजर्स लगातार लाफिंग इमोजी पोस्ट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वीर ने बिना कुछ स्पष्ट कहे भी अफवाह उड़ाने वालों का मुंह बंद कर दिया है.

---विज्ञापन---

साल 2020 में की थी सीक्रेट वेडिंग

सपना चौधरी ने हरियाणवी एक्टर और सिंगर वीर साहू के साथ साल 2020 में बेहद निजी समारोह में शादी की थी. शुरुआत में इस शादी को काफी गुप्त रखा गया था. आज इस कपल के दो प्यारे बेटे हैं और दोनों ही कलाकार अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट और पैपराजी (Paparazzi) से दूर रखना पसंद करते हैं.

---विज्ञापन---

FAQs

Q- वीर साहू कौन हैं?
Ans: वीर साहू सपना चौधरी के पति हरियाणा के एक जाने-माने एक्टर, सिंगर और राइटर हैं और वे भी रीजनल सिनेमा का एक बड़ा नाम हैं.

---विज्ञापन---

Q- सपना चौधरी और वीर साहू के तलाक की खबरें क्यों उड़ने लगी थीं?
Ans: सपना चौधरी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि शादी के 6 साल बाद चीजें धुंधली लगने लगी हैं और उन्हें उस तरह का प्यार फील नहीं हुआ, जिसके बाद मीडिया में उनके अलग होने के कयास लगाए जाने लगे.

---विज्ञापन---

Q- तलाक की अफवाहों पर सपना के पति वीर साहू ने क्या जवाब दिया?
Ans: वीर साहू ने सोशल मीडिया पर "बोलो मीडिया माता की जय" लिखते हुए एक तंज भरा वीडियो शेयर किया और साफ किया कि ये खबरें मनगढ़ंत हैं.

Q- सपना चौधरी और वीर साहू की शादी कब हुई थी?
Ans: सपना चौधरी और वीर साहू ने साल 2020 में शादी की थी और दोनों के दो बेटे हैं.

Q- क्या सपना और वीर अपने बच्चों को लाइमलाइट में रखते हैं?
Ans: नहीं, यह कपल अपनी पर्सनल लाइफ को बेहद प्राइवेट रखता है और अपने बच्चों को मीडिया और कैमरों की नजरों से दूर रखता है.