Sunita Ahuja Reveals Pre Marriage Secret: बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा इन दिनों जहां फिल्मों और लाइमलाइट से दूर हैं. वहीं, उनकी पत्नी सुनीता आहूजा लगातार टीवी रिएलिटी शो और खबरों में बनी हुई हैं. सालों तक लाइमलाइट और ग्लैमरस की दुनिया की दूर रहने वाली सुनीता आहूजा अब आए दिन अपनी शादी और गोविंदा के साथ उनके रिश्ते को लेकर दिलचस्प किस्से शेयर करती रहती हैं. एक फिर से सुनीता आहूजा ने कुछ ऐसा ही किया है, जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया और खबरों में छा गई है. इस बार सुनीता ने अपनी शादी के पहले का एक किस्सा बताया है, जो इस समय खूब सुर्खियां बटोर रहा है. चलिए जानते है कि आखिरी पूरा माजरा क्या है.
15 की उम्र में सीखा खाना बनाना
हाल ही में सुनीता आहूजा ने बताया कि उन्होंने 15 साल की उम्र में खाना बनाना सीखा था क्योंकि गोविंदा को अच्छा खाना बहुत पसंद था. सुनीता ने ये बात टीवी रिएलिटी शो 'मां है ना' शो में अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ बात करते हुए की थी. दरअसल, शो में जब सुनीता से पूछा गया कि क्या उन्हें खाना बनाने में मजा आता है तो उन्होंने जवाब कहा, 'खाना बना बना के तो पति पटाया है ना. मैंने तो जल्दी शादी कर ली थी और मेरे पति को अच्छा खाना खाने का शौक था.'
जब वक्त आता है ना…
इसके बाद सुनीता ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि वो गोविंदा को इम्प्रेस करने के चक्कर में 15 साल की उम्र में ही खाना बनाना सीखा लिया था. इसी बीच टीना आहूजा ने जब अपनी मां से पूछा कि उन्हें खुद खाना बनाने के शौक कब हुआ. इस सवाल का जवाब देते हुए सुनीता ने कहा, 'जब वक्त आता है ना सब सीख लेते हैं.' इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों पर बिना बात के दबाव नहीं डालना चाहिए और उन्हें खुला आजाद जीवन जीने देना चाहिए.