TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर दिखना चाहती हैं सबसे अलग ? तो इस खबर को जरूर पढ़ लीजिए

Karwa Chauth 2023 : सभी महिलाएं करवा चौथ के लिए काफी उत्साहित रहती हैं। इस दिन सभी औरतें अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। साथ ही इस दिन महिलाएं सबसे सुंदर दिखना चाहती हैं। ऐसे में उन्हें कभी-कभी समझ नहीं आता कि वो अपने आप को कैसे तैयार करें। उन्हें इस […]

Image Credit : Google
Karwa Chauth 2023 : सभी महिलाएं करवा चौथ के लिए काफी उत्साहित रहती हैं। इस दिन सभी औरतें अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। साथ ही इस दिन महिलाएं सबसे सुंदर दिखना चाहती हैं। ऐसे में उन्हें कभी-कभी समझ नहीं आता कि वो अपने आप को कैसे तैयार करें। उन्हें इस दिन के लिए क्या पहनना है, कैसे तैयार होना है, ये सब उनको सोचना होता है। अगर इस करवा चौथ आपको अलग और सुंदर दिखना है और अब आपके पास तैयारियों का ज्यादा समय नहीं बचा है तो परेशान होने की बात नहीं। आप बॉलीवुड एक्ट्रेस के स्टाइल को अपनाकर खुद तैयार कर सकती हैं।

जेनेलिया डिसूजा (Karwa Chauth 2023)

जेनेलिया डिसूजा का ये साड़ी लुक करवा चौथ के मौके पर आपको बेहद खूबसूरत लुक देगा। जेनेलिया ने अपने लिए लाल रंग की एंब्रॉयडरी साड़ी चुनी है। ये साड़ी शिफॉन और सिल्क जैसे मिक्स्ड फैब्रिक से तैयार की गई है। एक्ट्रेस ने लाल रंग की साड़ी के साथ मिनिमल जूलरी कैरी की है और हेवी मेकअप किया हुआ है। उनका लुक काफी क्लासी लग रहा है। यह भी पढ़ें : Karwa Chauth 2023 : वो हसीनाएं जो नहीं रखती पति के लिए करवा चौथ का व्रत, लोगों ने लगाई थी क्लास !

शिल्पा शेट्टी (Karwa Chauth 2023)

शिल्पा शेट्टी की ये रेड साड़ी भी करवा चौथ पर आपको आकर्षक लुक देगी। शिल्पा शेट्टी ने लाल रंग की साड़ी कैरी की है। इसके साथ ही उन्होंने गले में नेकलेस भी पहना हुआ है जो उनपर काफी जांच रहा है। इस साड़ी पर गोल्डन कलर का बॉर्डर बेहद पीरा लग रहा है। उन्होंने साड़ी की मैचिंग की चूड़ियां भी पहनी हुई है। साथ ही बालों को खोल रखा है और लाइट मेकअप अप्लाई किया है।

रवीना टंडन (Karwa Chauth 2023)

  रवीना टंडन इस साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप करवा चौथ में रवीना की तरह की सिंपल साड़ी कैरी कर सकते हैं। इसके साथ आप ज्वेलरी जरूर कैरी करें। करवा चौथ पर रवीना की तरह इस साड़ी में आपका लुक ज्यादा खूबसूरत लगेगा।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.