Tuesday, 24 September, 2024

---विज्ञापन---

आलिया भट्ट से श्रद्धा कपूर तक, नवरात्रि में इन एक्ट्रेस के एथनिक लुक करें ट्राई

Celebrities Navratri Looks: 3 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू होने जा रही है। गरबा और डांडिया नाइट्स के लिए आप एथनिक लुक ले सकते हैं। सेलेब्स के लहंगा और साड़ी लुक इस नवरात्रि जरूर ट्राई करें।

Celebrities Navratri Looks: नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। लोगों में नवरात्रि का खास उत्साह दिखाई देता है। महिलाओं के लिए यह सजने और सवरने का सबसे सही समय होता है। 9 दिनों तक महिलाएं अलग-अलग रंग पहनती हैं। आज हम आपके लिए ऐसे सेलेब्स के खूबसूरत लुक्स लेकर आए हैं जिन्हें पहनकर आप अलग ही चमकेंगे और सबकी नजरें आप पर ठहर जाएंगी। आलिया से लेकर श्रद्धा कपूर के एथनिक लुक्स जरूर ट्राई करें। आइए बताते हैं हम किन लुक्स की बात कर रहे हैं।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट की तरह आप डांडिया नाइट्स में डार्क कलर भी पहन सकती हैं। पर्पल लहंगा आपको एक्ट्रेस के जैसा ही लुक देगा। ये आउटफिट नवरात्रि के लिए सबसे बेस्ट है। इसमें आप ऑपन हेयर और बन भी बना सकती हैं। इस लुक को जरूर ट्राई करें।

सारा अली खान

सारा अली खान का लहंगा लुक भी आप ट्राई कर सकते हैं। सारा का यह स्टाइलिश लुक आप गरबा और डांडिया नाइट्स में ट्राई कर सकते हैं। इस आउटफिट को पहनने के बाद फुल नवरात्रि वाइब्स आएंगी। इस लहंगे में रेड, गोल्डन, ब्लू, ग्रीन और भी कई रंग हैं।

यह भी पढ़ें: Netflix पर इस दिन स्ट्रीम होगी Fabulous Lives Vs Bollywood Wives 3, दिखेगा 3 हसीनाओं का नया अंदाज

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर का ग्रीन लहंगा लुक भी नवरात्रि के लिए एकदम परफेक्ट है। ये लुक आपको फुल एथनिक लुक देगा। इस नवरात्रि लुक को जरूर ट्राई करें। ऊपर शॉर्ट कुर्ती और नीचे लहंगे का ये कॉम्बिनेशन काफी सुंदर है। इसके साथ आप कानों में झुमके और बालों को खुला भी छोड़ सकते हैं। यह काफी डिसेंट लुक देगा।

कृति सेनन

नवरात्रि के लिए आप कृति सेनन का साड़ी लुक ट्राई कर सकते हैं। ब्लू साड़ी पर रेड बॉर्डर आपके लुक को निखार देगा। इसे स्टाइल करने के बाद गले में चोकर नेकलेस पहन सकते हैं। वहीं आप इस साड़ी के साथ एक सिंपल हेयरस्टाइल भी बना सकते हैं। इसके साथ हाथों में बंगल्स और माथे पर बिंदी लगाकर आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे।

जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर का लहंगा लुक भी आप अपनी लिस्ट में एड कर सकते हैं। नवरात्रि के इस चनिया चोली लुक से आप हर फंक्शन में अलग ही दिखोगे। इस लुक को आप माथे पर मांग टीका लगाकर पूरा कर सकते हैं। वहीं हाथ में चूडियां और बंगल्स पहनकर बेहद सुंदर लुक लगेगा।

यह भी पढ़ें: जिंदगी भर प्यार को तरसी ये एक्ट्रेस… बॉलीवुड स्टार्स से जुड़ा नाम, महेश भट्ट भी थे दीवाने; दर्दनाक आखिरी पल

First published on: Sep 24, 2024 03:51 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.