TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Best Lipstick Shade: सांवले रंग वाली महिलाएं ट्राई करें ये लिपस्टिक शेड, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

Best Lipstick Shade: भारत देश में अधिकतर लोगों का रंग डस्की यानी सांवला होता है। लड़कियों का रंग सांवला हो तो कई बार उन्हें तानों का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में कई बार उनका आत्मविश्वास लेवल लो हो जाता है। डार्क टोन वाली महिलाओं को कपड़े से लेकर मेकअप करने तक कई बार […]

Best Lipstick Shade: भारत देश में अधिकतर लोगों का रंग डस्की यानी सांवला होता है। लड़कियों का रंग सांवला हो तो कई बार उन्हें तानों का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में कई बार उनका आत्मविश्वास लेवल लो हो जाता है। डार्क टोन वाली महिलाओं को कपड़े से लेकर मेकअप करने तक कई बार सोचना पड़ता है कि वो कैसी लगेंगी। अगर आपका भी डार्क टोन है और आप भी मेकअप के सही चयन के बारे में सोचती हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। दरअसल लाइट मेकअप के साथ भी लिपस्टिक के सही शेड के इस्तेमाल से आप अपनी ब्यूटी में चार चांद लगा सकती हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे लिप शेड के बारे में बताने जा रहे हैं जो डस्की टोन वाली लड़कियों के लुक को निखार सकते हैं। यह भी पढ़ें: फटे होंठों को सॉफ्ट और ग्लॉसी बनाने के लिए घर पर बनाएं Lip gloss

बरगंडी शेड लिपस्टिक Best Lipstick Shade

बरगंडी शेड की लिपस्टिक डार्क टोन वाली लड़कियों के लुक को निखारने के लिए बेस्ट हैं। अगर आप डार्क कलर की ड्रेस पहनकर किसी पार्टी में जा रही हैं। तो लाइट मेकअप करते हुए बरगंडी शेड की लिपस्टिक लगा सकती हैं।

मैरून शेड लिपस्टिक

मैरून शेड एक परफेक्ट शेड होता है जो हर टोन की लड़कियों पर खूब जचता है। ये शेड डस्की टोन वाली लड़कियों पर भी बहुत अच्छा लगता है। आप इसे किसी भी कलर की ड्रेस के साथ मैच कर सकती हैं।

न्यूड शेड लिपस्टिक

अगर आप किसी पार्टी में जाने के लिए मेकअप कर रही हैं और आपका स्किन टोन डार्क है तो न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ आप हैवी मेकअप कर सकती हैं। इस तरह मेकअप करने पर आप एलिगेंट लुक पा सकती हैं और सभी आपके इस लुक का तारीफ भी जरूर करेंगे। यह भी पढ़ें:  दिखना है सबसे खूबसूरत और एलिगेंट तो ब्लैक आउटफिट के साथ ट्राई करें इन कलर्स के लिपस्टिक शेड

वाइन शेड लिपस्टिक

जिन महिलाओं का स्किन टोन डस्की है उनके लिए वाइन कलर का लिपस्टिक शेड बेस्ट है। आप इस शेड के साथ अपने पार्टी लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। लहंगा हो या साड़ी हर आउटफिट के साथ ये शेड अच्छा लगता है।

बेज शेड लिपस्टिक Best Lipstick Shade

बेज कलर की लिपस्टिक आपके लुक में चार चांद लगा सकती हैं। वो महिलाएं जिनका स्किन टोन डस्की हैं इस कलर को बड़े ही आत्मविश्वास के साथ लगाएं ताकी आप हर किसी के लुक को फेल कर सकें और सभी का ध्यान आपकी ओर हो जाए।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.