TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Best Bandhani Saree: नई नवेली दुल्हन के लिए बेस्ट हैं बांधनी साड़ी लुक, पति के साथ सासु मां भी करेंगी तारीफ

Best Bandhani Saree: साड़ी एक ऐसा भारतीय परिधान है जो हर महिला को पसंद होता है। साड़ी कई प्रकार की होती है लेकिन आज हम आपको बांधनी साड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जो पहनने में कंफर्टेबल होने के साथ ही स्टाइलिश लुक भी देते हैं। अगर आप किसी फंक्शन या शादी में […]

Best Bandhani Saree: साड़ी एक ऐसा भारतीय परिधान है जो हर महिला को पसंद होता है। साड़ी कई प्रकार की होती है लेकिन आज हम आपको बांधनी साड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जो पहनने में कंफर्टेबल होने के साथ ही स्टाइलिश लुक भी देते हैं। अगर आप किसी फंक्शन या शादी में जा रही हैं तो बांधनी साड़ी पहन सकती हैं। ये साड़ियां सॉफ्ट और लाइट फैब्रिक से बनी हुई हैं। जो समर सीजन में आपको कंफर्ट के साथ ही ज्यादा अच्छा स्टाइल भी दे सकती हैं। आपको बता दें कि इन साड़ियों को आप ट्रेडिशनल और एथनिक स्टाइल के लिए भी ले सकती हैं। आइए जानते हैं कि इन दिनों कौन सी बांधनी साड़ियां ट्रेंड में हैं। यह भी पढ़ें: साड़ी हो या सूट हर लुक में कहर बरपाती हैं आलिया भट्ट की सास नीतू कपूर

आलिया भट्ट बांधनी साड़ी लुक    Best Bandhani Saree

आलिया भट्ट अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। उन्हें साड़ी पहनने का भी बहुत शौक है जिसमें वो बहुत ही हसीन लगती हैं। इस फोटो में आलिया ने येलो रेड कलर की डबल शेड बांधनी साड़ी पहनी हुई है जिसके साथ रेड कलर का मैचिंग कट स्लीव का ब्लाउज पेयर किया हुआ है। उनके इस लुक की फैंस ने खूब तारीफ की है। अगर आप भी अपने लुक से किसी को इंप्रेस करना चाहते हैं तो उनके इस साड़ी लुक को अपने लिए रीक्रिएट कर सकती हैं।

जाह्नवी कपूर

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का हर लुक बेस्ट होता है। उन्हें अक्सर एथनिक वियर में देखा जाता है जिसमें वो बहुत हसीन लगती हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर की बांधनी साड़ी पहनी हुई है जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। अगर आप भी किसी पार्टी में जाने के लिए इस तरह की साड़ी को पहनना चाहती हैं तो सही सोच रही हैं।

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ जो भी पहन ले उसी में बहुत हसीन लगती हैं। लेकिन इस लाल रंग की बांधनी साड़ी में तो कैट किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। हवा में लहराते ओपन हेयर लाइट मेकअप, हाथों में चूड़ियां माथे पर बिंदिया और कानों में बड़े से झुमके पहने वो इतनी अच्छी लग रही हैं कि नजर हटाना मुश्किल हो रहा है। इस लुक को नई नवेली दुल्हन कैरी कर ले तो पति के साथ सास भी तारीफ करे बिना रह नहीं पाएंगी। यह भी पढ़ें: डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा अपने लुक से उड़ाती हैं फैंस के होश, देखें तस्वीरें

शिल्पा शेट्टी    Best Bandhani Saree

शिल्पा शेट्टी को अक्सर साड़ी में देखा जाता है। उनका परफेक्ट फिगर साड़ी में और भी अच्छा लगता है। बात उनके इस लुक की करें तो इसमें उन्होंने ब्लू कलर की बांधनी साड़ी पहनी हुई है। जिसमें वो बहुत एलीगेंट लग रही हैं। अगर आप किसी खास दोस्त की शादी में सिंपल लुक कैरी कर जाना चाहती हैं तो ये साड़ी ऑप्शन आपके लिए बेस्ट है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.