बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म वीर से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस जरीन खान अचानक से सुर्खियों में आ गई हैं। जरीन खान इस बार अपनी किसी फिल्म या लव लाइफ को लेकर नहीं बल्कि अपने एक वीडियो की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। जरीन खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनके चेहरे पर सुइयां (मेडिकल नीडल्स) लगी हुई नजर आ रही हैं। ये देखकर फैंस हैरान रह गए और सवाल उठाने लगे कि आखिर उनके साथ क्या हो गया?
दरअसल, जरीन खान स्किन ट्रीटमेंट के लिए गई थीं और वीडियो में वो कॉस्मेटिक थेरेपी के दौरान नजर आ रही हैं। इस ट्रीटमेंट को माइक्रोनीडलिंग कहा जाता है, जो चेहरे की स्किन को जवान और फ्रेश बनाए रखने के लिए किया जाता है। जरीन खान लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं और उनके कमबैक का फैंस को बेसब्री से इंतजार भी है।
यह भी पढ़ें: OTT आते गर्दा उड़ा रही 2025 की ये फ्लॉप फिल्म, Jio Hotstar पर नंबर 1 कर रही ट्रेंड
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.