मशहूर इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्रार धनश्री वर्मा अपने तलाक की खबरों को लेकर काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। धनश्री और युजवेंद्र के तलाक के मामले में अब बड़ा अपडेट सामने आया है। युजवेंद्र और धनश्री ने अपने तलाक की अर्जी कोर्ट में दाखिल की थी, जिस पर कल यानी 20 मार्च को फैसला आ सकता है। शादी के 5 साल बाद ही यह कपल तलाक लेने जा रहा है, हालांकि दो साल पहले से ही धनश्री और चहल अलग रह रहे हैं और इन दोनों ने दिसंबर 2020 को शादी रचाई थी। धनश्री और चहल के तलाक को लेकर पिछले काफी समय से अलग-अलग जानकारी सामने आ रही हैं, बीते दिनों सामने आया था कि धनश्री को चहल 60 करोड़ रुपये एलिमिनी दे रहे हैं, मगर अब सामने आ गया है कि आखिरकार इन दोनों के बीच कितने करोड़ में सेटलमेंट हुआ है। अगर कल कोर्ट इन दोनों का तलाक फाइनल कर देती है, तो आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले ही क्रिकेटर युजवेंद्र चहल धनश्री वर्मा से हमेशा के लिए अलग हो जाएंगे।

बॉम्बे HC का बड़ा आदेश

बार एंड बेंच की खबर के मुताबिक, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट को यह आदेश दिया है कि वो चहल और धनश्री के आपसी तलाक की कार्यवाही पर 20 मार्च तक फैसला करें। दरअसल, धनश्री और चहल को 6 महीने का समय दिया था, लेकिन अब हाईकोर्ट ने इस अवधि को माफ करने की अनुमति दी है। हाईकोर्ट ने यह फैसला इसलिए दिया है, क्योंकि चहल 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में पार्ट लेने वाले हैं।

कल आएगा तलाक पर फैसला!

बार एंड बेंच ने एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया है, जिसमें लिखा है,  'बॉम्बे हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के उस फैसले को पलट दिया है जिसमें क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के हिंदू विवाह अधिनियम के तहत तलाक के लिए अनिवार्य प्रतीक्षा अवधि को माफ करने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था। न्यायमूर्ति माधव जामदार की बेंच ने फैमिली कोर्ट को चहल के आगामी आईपीएल में भाग लेने को ध्यान में रखते हुए कल तक तलाक याचिका पर फैसला करने का भी निर्देश दिया है।'

धनश्री को कितनी एलिमिनी देंगे चहल?

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा को 4.75 करोड़ रुपये देने के लिए राजी हो गए हैं। बुधवार को बार एंड बेंच ने बताया कि सहमति की शर्त के अनुसार, चहल वर्मा को 4.75 करोड़ रुपये का एलिमिनी देने के लिए सहमत हो गए हैं। इसमें से 2.37 करोड़ रुपये कोरियोग्राफर को पहले ही दिए जा चुके हैं। खबर अपडेट की जा रही है....