यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा अपनी हरकतों की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। ज्योति को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। यूट्यूबर पर आरोप है कि वो भारत की खुफिया जानकारी पाकिस्तान को दे रही थीं। वहीं ट्रैवल व्लॉगर ज्योति से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर ज्योति के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इनमें वो भारत और पाकिस्तान में घूम रही हैं। इन वीडियोज में राम मंदिर से लेकर पहलगाम ट्रिप तक शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: गिरफ्तारी के बाद ज्योति मल्होत्रा को घर लेकर पहुंची पुलिस, जानें उसके बाद क्या हुआ?
पहलगाम का वीडियो वायरल
ज्योति की एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो पहलगाम में घूमती नजर आ रही हैं। यूट्यूबर की ये वीडियो पहलगाम में हुए आतंकी हमले से कुछ दिन पहले की ही है। हालांकि इसमें वो लोगों को बता रही हैं कि वो कश्मीर के पहलगाम में कैसे आ सकते हैं। अटैक से ठीक तीन महीने पहले ज्योति पहलगाम गई थीं और अब इसके तार पहलगाम अटैक से जोड़े जा रहे हैं।
पहलगाम अटैक के बाद का वीडियो
ज्योति का दूसरा वायरल वीडियो पहलगाम अटैक के बाद का है। इसमें वो पहलगाम अटैक के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। साथ ही कह रही हैं कि इस हमले में हमारी सरकार और कहीं न कहीं हमारी भी गलती है क्योंकि यहां सुरक्षा व्यवस्था ज्यादा कड़ी नहीं थी।
पाकिस्तान ट्रिप का वीडियो
ज्योति का एक और वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो पाकिस्तान से व्लॉग बना रही हैं। ये तब का है जब वो पाकिस्तान की यात्रा पर गई थीं। इसमें वो बता रही हैं कि 7 दिनों के लिए उन्हें पाकिस्तान घूमने की इजाजत मिली है।
राम मंदिर की ट्रिप
यूट्यूबर का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो राम मंदिर में नजर आ रही हैं। इसमें वो बता रही हैं कि राम मंदिर में क्या-क्या सुविधाएं हैं और लोग यहां कैसे और किस समय आ सकते हैं। साथ ही वो जय श्री राम के नारे भी लगा रही हैं।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.